एडिलेड डे-नाईट टेस्ट मैच में फ्लॉप रहे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, छठे नंबर पर की बल्लेबाजी

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में सिर्फ तीन रन बनाकर आउट हो गए हैं। वहीं इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम बिखरती हुई नजर आ रही है। फिलहाल क्रीज पर नीतीश रेड्डी और जसप्रीत बुमराह मौजूद है।
एडिलेड डे-नाईट टेस्ट मैच में फ्लॉप रहे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, छठे नंबर पर की बल्लेबाजी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। एडिलेड में खेले जा रहे इस डे-नाइट टेस्ट मैच में भारतीय टीम पहली पारी में बिखरती हुई नजर आ रही है। वापसी कर रहे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ तीन रन बनाकर पवेलियन की और लौट गए हैं। शुभमन गिल भी इस मैच में बड़ा स्कोर नहीं बना सके हैं।

वहीं इस मैच में यशस्वी जायसवाल शून्य के स्कोर पर आउट हो गए। भारत ने पहले दिन के खेल में पहली पारी में अभी तक 141 रन के स्कोर पर 7 विकेट गवा दिए। शुरुआत में झटके लगने के बाद भारतीय टीम को केएल राहुल और शुभमन गिल ने संभाला। हालांकि राहुल 37 रन बनाकर पवेलियन की और लौट गए।

सिर्फ तीन रन के स्कोर पर आउट हुए

दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम एक बार फिर बिखर गई। इसके बाद उम्मीद लगाई जा रही थी कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टीम को मिडिल ऑर्डर में संभालने में सफल होंगे। हालांकि ऐसा नहीं हुआ पहली पारी में रोहित शर्मा सिर्फ तीन रन के स्कोर पर आउट हो गए हैं। रोहित शर्मा को स्कॉट बोलेंड ने एलबीडब्ल्यू किया है। हालांकि इस दौरान रोहित ने 37 गेंद का सामना किया लेकिन सिर्फ तीन रन ही बना सके। वहीं अब भारतीय टीम पहली पारी में लड़खड़ाती हुई दिखाई दे रही है।

छठे नंबर पर आए बल्लेबाजी करने

दरअसल पहले मैच में रोहित शर्मा नहीं खेले थे। पहले मैच में जसप्रीत बुमराह ने भारतीय टीम की कप्तानी की थी। वहीं दूसरे मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की वापसी हुई है। मैच से पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि रोहित शर्मा इस मैच में बड़ा स्कोर बना सकते हैं। दरअसल रोहित शर्मा छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। आमतौर पर रोहित शर्मा ओपनिंग बल्लेबाजी करते हैं। लेकिन yashasvi jayaswal और केएल राहुल के टीम में होने से रोहित शर्मा ने छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए लेकिन इसमें वे फ्लॉप रहे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews