Indian cricket team : क्या आपके मन में भी आया है कभी यह सवाल, कौन बनाता है भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी? इसकी कितनी होती है कीमत? पढ़ें यह खबर

Indian cricket team : इंडियन क्रिकेट टीम की जर्सी कौन बनाता है? यदि आपके मन में भी कभी यह सवाल आया है और आप भी इसका जवाब ढूंढ़ना चाहते हैं तो इस खबर में हम आपको इसका जवाब देने जा रहे हैं।
Indian cricket team : क्या आपके मन में भी आया है कभी यह सवाल, कौन बनाता है भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी? इसकी कितनी होती है कीमत? पढ़ें यह खबर

Indian cricket team : हमारे देश में यदि किसी खेल की चर्चा होती है तो, उसमें सबसे पहले क्रिकेट का नाम ही आता है। दरअसल हमारे देश में ही नहीं पूरे विश्व में क्रिकेट के खेल को पसंद किया जाता है। वहीं जब हम हमारे देश की टीम को वर्ल्डकप या किसी टूर्नामेंट में देखते हैं तो उस समय हमारे मन में कई सारे सवाल आते हैं। ऐसा ही एक सवाल ज्यादातर लोगों के मन में उठता है कि आखिर इंडियन क्रिकेट टीम की जर्सी कौन बनाता है? यदि आपके मन में भी कभी यह सवाल आया है और आप भी इसका जवाब ढूंढ़ना चाहते हैं तो इस खबर में हम आपको इसका जवाब देने जा रहे हैं।

जानिए कौन बनता है भारतीय टीम की जर्सी?

दरअसल आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम की आधिकारिक जर्सी एडिडास इंडिया द्वारा डिजाइन और निर्मित की जाती है। एडिडास ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के साथ एक अनुबंध किया है, जिसके तहत वे टीम की किट और अन्य परिधान प्रदान करते हैं।

जानकारी के अनुसार मई 2023 में, एडिडास ने भारतीय क्रिकेट टीम के आधिकारिक किट प्रायोजक के रूप में कार्यभार संभाला था। इस अनुबंध के अंतर्गत, एडिडास ने टी20 वर्ल्ड कप, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल, और वनडे वर्ल्ड कप के लिए भी भारतीय टीम की जर्सी डिजाइन की थी।

जर्सी की डिज़ाइन और विशेषताएँ:

वहीं आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी एडिडास इंडिया ने ही डिजाइन की है। दरअसल इस बार की जर्सी की बात की जाए तो यह पहले की तुलना में थोड़ी अलग है। नीले रंग के साथ नारंगी रंग के बाजू और तीन सफेद स्ट्राइप्स ने जर्सी को एक नया रूप दिया है। यह जर्सी खिलाड़ियों की सुविधा और आराम को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है, जिसमें एडिडास की एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।

जर्सी की कीमत:

आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम की आधिकारिक जर्सी की कीमत 5999 रुपये है। इसे आप एडिडास इंडिया के आधिकारिक शॉपिंग पेज से खरीद सकते हैं। इसके अलावा, फैन वर्जन जर्सी की कीमत 999 रुपये है। यदि आप और भी सस्ते में भारतीय टीम की जर्सी खरीदना चाहते हैं, तो अन्य शॉपिंग वेबसाइट्स पर भी विभिन्न विकल्प उपलब्ध हो सकते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews