Indian Cricket Team : एक बार फिर खुली बस पर ट्रॉफी के साथ भारतीय टीम कर सकती है मुंबई का दौरा, 16 साल पुरानी यादों को किया जाएगा ताजा!

Indian Cricket Team : रोहित शर्मा की कप्तानी में, टीम इंडिया ने बारबाडोस में खेले गए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को पराजित कर टी20 चैंपियन का खिताब हासिल किया है। बता दें कि टीम इंडिया ने 11 साल के बाद एक और आईसीसी ट्रॉफी जीती है।
Indian Cricket Team : एक बार फिर खुली बस पर ट्रॉफी के साथ भारतीय टीम कर सकती है मुंबई का दौरा, 16 साल पुरानी यादों को किया जाएगा ताजा!

Indian Cricket Team : भारतीय क्रिकेट टीम ने लंबे समय बाद अपने प्रशंसकों को जश्न मनाने का अवसर प्रदान किया है। दरअसल 2024 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर, टीम इंडिया ने 11 साल के बाद एक और आईसीसी ट्रॉफी जीती है। बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी में, टीम इंडिया ने बारबाडोस में खेले गए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को पराजित कर टी20 चैंपियन का खिताब हासिल किया है।

वहीं अब, टीम के स्वदेश लौटने के बाद मुंबई में ट्रॉफी के साथ एक ओपन बस परेड की योजना बनाई जा रही है। वहीं आपको बता दें कि इससे पहले भी 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने भी ऐसा ही किया था।

2007 में, जब एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप का पहला खिताब जीता था, तो मुंबई में ट्रॉफी के साथ एक शानदार बस परेड का आयोजन किया गया था। उस साल, दक्षिण अफ्रीका में आयोजित टूर्नामेंट के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। यह परेड न केवल खिलाड़ियों के लिए बल्कि प्रशंसकों के लिए भी एक अविस्मरणीय क्षण था।

मीडिया रिपोर्ट्स की जानकारी

वहीं हाल ही में आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम इंडिया 16 साल पुराने उस यादगार नज़ारे को दोहरा सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार बारबाडोस से लौटने के बाद भारतीय टीम द्वारा खुली बस में ट्रॉफी के साथ मुंबई का दौरा किया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार, बीसीसीआई इस परेड की योजना बना रहा है ताकि प्रशंसक अपने हीरो को करीब से देख सकें और उनके साथ इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मना सकें।

जानकारी दे दें कि 29 जून को 2024 टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बारबाडोस में खेला गया था। वहीं मैच के बाद चक्रवाती तूफान के कारण टीम इंडिया बारबाडोस में फंस गई थी। लेकिन, ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई की विशेष उड़ान के जरिए टीम इंडिया अब बारबाडोस से दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews