Hindi News

अब इस भारतीय क्रिकेटर का हुआ तलाक, क्या है वजह? इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर बताई पूरी कहानी

Written by:Gaurav Sharma
Published:
टीम इंडिया के लिए खेल चुके लेग स्पिनर राहुल चाहर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी शादी टूटने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि करीब 15 महीने तक चली कानूनी प्रक्रिया के बाद वह अपनी पत्नी से आधिकारिक तौर पर अलग हो गए हैं। चाहर ने इस अनुभव को जीवन का एक बड़ा सबक बताया।
अब इस भारतीय क्रिकेटर का हुआ तलाक, क्या है वजह? इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर बताई पूरी कहानी

भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर और आईपीएल स्टार राहुल चाहर ने अपने निजी जीवन को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने शुक्रवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबी पोस्ट लिखकर बताया कि उनकी शादी टूट गई है और वह कानूनी तौर पर अपनी पत्नी से अलग हो गए हैं। करीब चार साल तक चली यह शादी अब आधिकारिक रूप से खत्म हो गई है।

चाहर ने अपनी पोस्ट में बताया कि पिछले 15 महीने उनके लिए काफी मुश्किलों भरे रहे, जिसमें उन्हें कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़े। उन्होंने लिखा कि इस दौरान उन्होंने धैर्य, मुश्किलों से लड़ने और सच्चाई की ताकत को पहचाना है।

इंस्टाग्राम पर बयां किया अपना दर्द

राहुल चाहर ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए लिखा कि उनकी शादी बहुत कम उम्र में हो गई थी, जब उन्हें अपनी पसंद या काबिलियत के बारे में ज्यादा समझ नहीं थी। उन्होंने अपने अनुभव को साझा करते हुए इसे एक सबक बताया।

“आज, 20 फरवरी को, मेरी जिंदगी का वह हिस्सा आधिकारिक तौर पर खत्म हो गया है। कानूनी प्रक्रिया के बाद, भारी कीमत चुका कर यह मामला अब सुलझ गया है, जिससे मेरे जीवन के इस दौर को पूर्णविराम मिला है।”- राहुल चाहर

उन्होंने आगे कहा कि वह इस अध्याय को बिना किसी गुस्से या पछतावे के बंद कर रहे हैं। उनके अनुसार, कुछ रिश्ते हमेशा के लिए नहीं होते, बल्कि वे हमें जीवन का नया नजरिया सिखाने के लिए होते हैं। चाहर ने इसे अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत बताया और कहा कि अब उनके फैसले आत्मसम्मान और शांति पर आधारित होंगे।

राहुल चाहर का क्रिकेट करियर

1999 में राजस्थान के भरतपुर में जन्मे राहुल चाहर भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट भी खेल चुके हैं। उन्होंने भारत के लिए एक वनडे मैच में 3 विकेट और छह टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 7 विकेट हासिल किए हैं। हालांकि, वह लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।

आईपीएल में राहुल चाहर एक जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने अपनी शानदार स्पिन गेंदबाजी से अपनी पहचान बनाई है। वह मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद जैसी कई बड़ी टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। आईपीएल में उनके नाम 140 मैचों में 142 विकेट दर्ज हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rahul Chahar (@rdchahar1)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma
Follow Us :GoogleNews