Commonwealth Games 2022 : भारतीय लॉन बॉल टीम ने इतिहास रचते हुए किया सातवां मेडल सुनिश्चित

Commonwealth Games 2022 : भारतीय लॉन बॉल टीम ने इतिहास रचते हुए किया सातवां मेडल सुनिश्चित

खेल, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय लॉन बॉल टीम ने यहां बर्मिंघम में इतिहास रचते हुए कामनवेल्थ गेम्स 2022 तीसरे दिन सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को मात देकर फाइनल में प्रवेश कर एक और पदक पक्का कर लिया है। इस पदक का रंग क्या होगा, यह फाइनल में साउथ अफ्रीका से मुकाबले के बाद पता चल जाएगा।

भारत की ओर से लवली चौबे (लीड), पिंकी (दूसरे), नयनमोनी सैकिया (तीसरे) और रूपा रानी टिर्की (स्किप) की टीम ने सेमीफाइनल मुकाबलें में न्यूजीलैंड की टीम से पहले हॉफ में 6-0 से पिछड़ने के बाद दूसरे हॉफ में दमदार वापसी करते हुए 16-13 से न्यूजीलैंड को मात दी।

अब भारतीय टीम के सामने फाइनल मुकाबलें में दक्षिण आफ्रिकी टीम की चुनौती होने वाली है, जहां भारतीय टीम इस मैच में जीत हासिल कर ऐतहासिक गोल्ड मेडल अपने नाम करना चाहेगी।

बता दे, लॉन बॉल में भारत के लिए ऐतहासिक पल है क्योंकि उसने पहली बार लॉन बॉल के फाइनल में प्रवेश किया है।

खबर अपडेट की जा रही है …

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews