IND vs SA ODI Series: वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, KL राहुल को मिली कप्तानी, इन खिलाडियों की हुई सरप्राइज एंट्री

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रविवार को साउथ अफ्रीका खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। केएल राहुल सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे तो वहीं ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया है। चलिए जानते हैं कि टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी की एंट्री हुई है।
Team India

Team India

भारत (India) और साउथ अफ्रीका (South Africa) के बीच दूसरा टेस्ट मैच गुवाहाटी में खेला जा रहा है। इस बीच, तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए रविवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया। चोट के कारण वनडे सीरीज में शुभमन गिल को आराम दिया गया है तो वहीं कप्तानी का जिम्मा केएल राहुल को सौंपा गया है।

तिलक और ऋतुराज की सरप्राइज एंट्री

बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारत की कप्तानी ऋषभ पंत कर रहे हैं वहीं वनडे सीरीज में उन्हें उप कप्तान बनाया गया है। सीरीज में तिलक वर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ को मौका दिया गया है। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को वनडे सीरीज में आराम दिया गया है। इनके साथ ही ऑलराउंडर के रूप में वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा और नीतीश कुमार रेड्डी को शामिल किया गया है।

राहुल की 2 साल बाद वापासी

बता दें कि केएल राहुल की वापसी लगभग 2 साल बाद कप्तान के तौर पर हो रही है। उन्होंने आखिरी बार दिसंबर 2023 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारत की अगुवाई की थी। राहुल पहले तीनों फॉर्मेटों में उपकप्तान रह चुके हैं और अब तक 12 वनडे में कप्तानी करते हुए 8 मैच जीते और 4 मुकाबले हारे हैं। विकेटकीपर-बल्लेबाज राहुल टी-20 और टेस्ट मैचों में भी भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं।

वनडे सीरीज का शेड्यूल

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 30 नवंबर को रांची में होना है। फिर 3 दिसंबर को रायपुर में दूसरा और 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा।

15 सदस्यीय भारतीय टीम

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, ऋतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल और अर्शदीप सिंह।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews