चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने दुबई के लिए रवाना हुई भारतीय टीम, 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ होगा मुकाबला

चैंपियंस ट्रॉफी में शामिल होने के लिए भारतीय टीम आज यानी शनिवार, 15 फरवरी को दुबई के लिए रवाना हो गई। इस दौरान मुंबई एयरपोर्ट पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और हेड कोच गौतम गंभीर समेत टीम के अन्य खिलाड़ी नजर आए। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी।
चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने दुबई के लिए रवाना हुई भारतीय टीम, 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ होगा मुकाबला

आज भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए दुबई के लिए रवाना हुई। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से शुरू होगी, जिसके चलते शनिवार, 15 फरवरी को भारतीय टीम मुंबई एयरपोर्ट से दुबई के लिए रवाना हुई। इस दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, हेड कोच गौतम गंभीर और विराट कोहली समेत टीम के अन्य खिलाड़ी नजर आए। टीम के रवाना होने का वीडियो न्यूज एजेंसी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया है।

बता दें कि 19 फरवरी से शुरू होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के टूर्नामेंट में भारत 20 फरवरी को अपना अभियान शुरू करेगा। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ दुबई में खेलेगी। इसी के चलते भारत और बांग्लादेश की टीमें दुबई के लिए रवाना हो रही हैं।

23 फरवरी को पाकिस्तान-भारत का मुकाबला

चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए अन्य टीमें भी दुबई और पाकिस्तान पहुंच रही हैं। जिन टीमों के मुकाबले दुबई में हैं, वे दुबई के लिए रवाना हो रही हैं, जबकि जिनका मुकाबला पाकिस्तान में होगा, वे पाकिस्तान पहुंच रही हैं। भारत इस टूर्नामेंट में अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगा, जबकि अन्य टीमों के मैच पाकिस्तान के कराची, रावलपिंडी और लाहौर में होंगे। भारत 20 फरवरी के बाद 23 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में खेलेगा। यह चैंपियंस ट्रॉफी का सबसे बड़ा मुकाबला माना जा रहा है, जिसे लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 23 फरवरी के बाद भारतीय टीम 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला खेलेगी।

फाइनल मुकाबला 9 मार्च को लाहौर या यूएई में खेला जाएगा

चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप A, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और भारत। ग्रुप B, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका। यह टूर्नामेंट 19 फरवरी से 9 मार्च तक चलेगा। 1 मार्च को पाकिस्तान या यूएई में पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को पाकिस्तान में होगा। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला 9 मार्च को लाहौर या यूएई में खेला जाएगा। यदि भारतीय टीम सेमीफाइनल या फाइनल में पहुंचती है, तो उसके मुकाबले यूएई में ही खेले जाएंगे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews