Hindi News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की भारतीय महिला क्रिकेट टीम से मुलाकात, प्रधानमंत्री से मिलने व्हीलचेयर पर पहुंची प्रतिका रावल

Written by:Rishabh Namdev
Published:
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 की विजेता भारतीय क्रिकेट टीम से मुलाकात की और सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। इस दौरान टीम के कोच अमोल मजूमदार और मिथुन मन्हास भी मौजूद रहे। टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गिफ्ट में जर्सी दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की भारतीय महिला क्रिकेट टीम से मुलाकात, प्रधानमंत्री से मिलने व्हीलचेयर पर पहुंची प्रतिका रावल

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पहली बार महिला क्रिकेट टीम ने विमेंस वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है, जिसकी चलते भारतीय टीम पीएम आवास पहुंची। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ इस दौरान बीसीसीआई के प्रेसिडेंट मिथुन मन्हास और कोच अमोल मजूमदार भी मौजूद रहे। पूरी टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान चोटिल प्रतीका रावल व्हीलचेयर पर पहुंची।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के लिए टीम मंगलवार को ही दिल्ली पहुंच चुकी थी। टीम को स्पेशल फ्लाइट से दिल्ली बुलाया गया था। इसके बाद होटल में भी महिला क्रिकेट टीम और कोच का भव्य स्वागत किया गया। दरअसल भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए 2 नवंबर को फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम को 52 रनों से हराया था।

पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी टीम से मुलाकात

ऐसा पहली बार नहीं है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम या किसी खिलाड़ी से टूर्नामेंट जीतने पर या भारत का नाम रोशन करने पर मुलाकात की है। इससे पहले भारतीय मेंस क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जब अपने नाम किया था, तो पूरी टीम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की थी। बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय महिला टीम ने भी साउथ अफ्रीका की टीम को ब्रिजटाउन में सात रनों से हराकर खिताब जीता था। जबकि पेरिस ओलंपिक खेलकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 अगस्त 2024 को मुलाकात की थी और सभी को बधाई दी थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ल्ड कप जीतने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जर्सी गिफ्ट की है, जिस पर सभी खिलाड़ियों के साइन थे। पूरी टीम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ल्ड कप जीतने पर बधाई दी। वर्ल्ड कप जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा था कि ‘आईसीसी वूमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम की शानदार जीत है। भारतीय टीम का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में अद्भुत और आत्मविश्वास से भरा हुआ था। टीम ने असाधारण प्रदर्शन किया और टीमवर्क के साथ-साथ दृढ़ता दिखाई। हमारे सभी खिलाड़ियों को बधाई। यह ऐतिहासिक जीत भविष्य के चैंपियन खिलाड़ियों को खेलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगी।’

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews