भारतीय महिला टीम ने Asia Cup 2022 पर किया कब्जा, श्रीलंका को दी करारी शिकस्त

भारतीय महिला टीम ने Asia Cup 2022 पर किया कब्जा, श्रीलंका को दी करारी शिकस्त

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Women Cricket Team) ने देश का नाम एक बार फिर से गर्व से ऊंचा कर दिया है। एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के फाइनल में श्रीलंका को हराते हुए इंडिया ने सातवीं बार यह खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मैच में प्लेयर्स ने धमाकेदार खेल दिखाते हुए मैच अपने नाम किया। स्मृति मंधाना की धुआंधार बल्लेबाजी भारतीय टीम की जीत की वजह बनी।

स्मृति मंधाना ने फाइनल मैच में बहुत ही शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के लगाकर 51 रन बनाए। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 11 रनों का योगदान देते हुए उनका साथ दिया। दोनों ही खिलाड़ी नाबाद रहे और मैच इंडिया की झोली में गिरा दिया।

Must Read- दिवाली से पहले नारकोटिक्स विभाग ने अफीम किसानों को दिया तोहफा, वितरित किए लाइसेंस

बता दें कि इंडियन टीम ने फाइनल मैच में श्रीलंका को 20 ओवर में 9 विकेट लेकर 65 रन ही बनाने दिए। इसके बाद इंडिया को 66 रन का टारगेट हासिल करना था जो उसे बहुत ही आसानी से मिल गया। भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका की खिलाड़ियों को धूल चटा दी। रेणुका सिंह ने तीन, राजेश्वरी गायकवाड़ ने दो और स्नेहा राणा ने भी 2 विकेट चटकाए। अपने प्रदर्शन के लिए रेणुका सिंह को मैन ऑफ द मैच मिला और दीप्ति शर्मा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनी।

भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम में स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, रेणुका ठाकुर, राजेश्वरी गायकवाड, शेफाली वर्मा, पूजा वस्त्रकर, स्नेहा राणा, जेमिमाह रॉड्रिग्स, दयालन हेमलता और ऋचा घोष शामिल रहीं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews