भारत की हार से बदला WTC के फाइनल का समीकरण, अब इन तीन टीमों के बीच होगी कड़ी टक्कर

WTC के फाइनल की जंग रोमांचक मोड़ पर आ गई है। दरअसल भारत के हार जाने से अब ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के पास भी WTC के फाइनल में पहुंचने का अच्छा मौका बन गया है। वहीं अब भारत के लिए WTC के फाइनल में पहुंचने का रास्ता थोड़ा मुश्किल हो गया है। हालांकि भारत अभी भी WTC के पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर मौजूद है।
भारत की हार से बदला WTC के फाइनल का समीकरण, अब इन तीन टीमों के बीच होगी कड़ी टक्कर

WTC के फाइनल का समीकरण

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 113 रनों से हरा दिया। भारत 12 सालों के बाद घर में कोई सीरीज हारा है। वहीं अब इस हार के चलते WTC का समीकरण भी पूरी तरह से बदल गया है। दरअसल WTC का सबसे मजबूत दावेदार माने जाने वाला भारत अब ऑस्ट्रेलिया के बराबर आ खड़ा हुआ है।

भारत को अगर WTC के फाइनल में पहुंचना है तो अब ऑस्ट्रेलिया से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीतना होगी। हालांकि यह इतना आसान नहीं होगा। क्योंकि भारत केवल दो बार ही ऐसा करने में कामयाब हो पाया है। ऐसे में यदि भारत को WTC के फाइनल में प्रवेश करना है तो उसे ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा।

भारत की हार से ऑस्ट्रेलिया को हुआ बड़ा फायदा

जबकि ऑस्ट्रेलिया की बात की जाए तो भारत के हार जाने के चलते ऑस्ट्रेलिया को बड़ा फायदा हुआ है। दरअसल अब ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच कड़ी टक्कर होने वाली है। न्यूजीलैंड और भारत के बीच चल रही टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के पास WTC के फाइनल में पहुंचने का मौका कम था। लेकिन अब भारत के हार के चलते ऑस्ट्रेलिया भी मजबूत दावेदारी पेश कर रहा है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के लिए भी यह राह आसान नहीं होने वाली है। दरअसल पिछली दो बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया है।

श्रीलंका के पास भी मौका

ऐसे में यदि भारत इस बार भी ऐसा करने में कमयाब हो जाता है, तो ऑस्ट्रेलिया के लिए श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले अहम होंगे। वहीं अब WTC की रेस और भी रोमांचक हो गई है। दरअसल अब इस रेस में श्रीलंका ने भी अपनी मजबूत दावेदारी ठोक दी है। श्रीलंका अभी WTC के पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। यदि श्रीलंका आगामी दो सीरीज में से एक सीरीज जीतने में भी कामयाब हो जाता है, तो WTC के लिए मजबूत दावेदारी पेश कर सकती हैं। दरअसल श्रीलंका को साउथ अफ्रीका के साथ टेस्ट सीरीज खेलना है, यदि श्रीलंका इस सीरीज को जीत जाती है तो WTC की मजबूत दावेदारी पेश कर सकती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews