24 साल बाद भारत की जीत का सिलसिला टूटा, जानिए अब WTC के फाइनल का समीकरण

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीसरे टेस्ट मैच न्यूजीलैंड ने भारत को 25 रन से हरा दिया। दरअसल इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने इतिहास रच दिया है। न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत की सरजमीं पर भारत को क्लीन स्वीप किया है। वहीं भारत 24 साल बाद किसी टीम से सीरीज के सारे मैच हारा है।
24 साल बाद भारत की जीत का सिलसिला टूटा, जानिए अब WTC के फाइनल का समीकरण

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 25 रन से हरा दिया। भारत की टीम से कोई भी बल्लेबाज न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सका। हालांकि ऋषभ पंत ने भारत की ओर से सबसे ज्यादा 64 रन बनाए। दरअसल जीत के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने भारत में पहली बार कोई सीरीज जीती है। वहीं भारत 24 साल बाद अपने ही घर में कोई सीरीज हारा है।

हालांकि इस हार के बाद कई सवाल खड़े हुए दिखाई दिए हैं। दरअसल न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई इस सीरीज में भारत के बड़े बल्लेबाज फ्लॉप नजर आए। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और स्टार प्लेयर विराट कोहली भी कुछ खास रन नहीं बना सके।

24 साल तक भारत ने जीत का सिलसिला जारी रखा

दरअसल इससे पहले भारत 2000 में साउथ अफ्रीका से 2-0 से सीरीज हारा था। हालांकि 24 साल तक भारत ने जीत का सिलसिला जारी रखा। मगर रविवार को न्यूजीलैंड ने इतिहास रचते हुए भारत को अपने ही घर में 3-0 से सीरीज हरा दी। दरअसल इस सीरीज में न्यूजीलैंड ने शानदार खेल दिखाया। भारत को पहले टेस्ट मैच में बेंगलुरु में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। जबकि दूसरे मुकाबले में पुणे में भारत को 113 रन के बड़े अंतर से न्यूजीलैंड ने धूल चटाई। वहीं अब मुंबई में खेले गए आखिरी और अंतिम टेस्ट मैच में 25 रन से हार का सामना करना पड़ा।

जानिए अब कैसा होगा WTC के फाइनल का सफर

वहीं अब इस हार के चलते ही भारत का WTC के फाइनल का सफर मुश्किल हो गया हैं। इस सीरीज से पहले भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए 4 टेस्ट मैच में जीत की जरूरत थी। उम्मीद जताई जा रही थी कि भारत न्यूजीलैंड से सीरीज जीतने के साथ ही WTC के फासले को कम कर देगा। लेकिन भारत उम्मीद पर खरा नहीं उतर सका, लिहाजा अब भारत को ऑस्ट्रेलिया से सीरीज जीतना होगी। भारत को अब ऑस्ट्रेलिया से 4 मैच जीतने होंगे। वहीं इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड के पास भी WTC के फाइनल में पहुंचने का मौका बन गया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews