IOC Session :- 2023 में भारत करेगा आईओसी सेशन की मेजबानी

IOC Session :- 2023 में भारत करेगा आईओसी सेशन की मेजबानी

नई दिल्ली , डेस्क रिपोर्ट।  शनिवार को भारत ने 2023 में होने वाली अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमिटी सेशन  को मुंबई में आयोजित करने का अधिकार हासिल कर लिया है। चीन के बीजिंग शहर में चल रहे 139 वे आईओसी इंटरनेशनल कमिटी इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी सेशन में भारत को 2023 के इंटरनेशनल ओलंपिक स्टेशन को स्टेशन की मेजबानी करने का अधिकार प्रदान कर दिया गया है।

फिलहाल बीजिंग में विंटर ओलंपिक्स चल रहे हैं,  जहां पर 139 वे IOC session  को आयोजित किया गया । इस दौरान भारत कि ओर से देश के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा ( जिन्हें बीजिंग 2008, निशानेबाजी में स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया था ), आईओसी की सदस्य नीता अंबानी, भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा, और युवा मामलों और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी मौजूद थे । उनके आलावा अन्य कई प्रतिनिधिमंडल भी इस सेशन में शमिल हुए ।

यह भी पढ़े … किसानों की मदद के लिए प्रधानमंत्री ने किया 100 ड्रोनो का उद्घाटन , मध्यप्रदेश में भी कृषि क्षेत्र में ड्रोन होंगे शामिल

2023 में मुंबई में भारत द्वारा आईओसी इंटरनेशनल कमिटी सेशन  की मेजबानी की जाएगी। यह सेशन भारत के लिए दूसरा आईओसी  सेशन होगा , जो भारत में आयोजित किया जाएगा।  इससे पहले 1983 में नई दिल्ली में आईओसी  सेशन की मेजबानी भारत द्वारा की गई थी ।

इस उपलब्धि पर आईओसी सदस्य नीता अंबानी का कहना है की , “यह खेल के भविष्य को लिखने और ओलंपिक की भावना के साथ शुद्ध क्षमता को प्रज्वलित करने का समय है। भविष्य में ओएलएस पिक गेम्स की मेजबानी करना हमारी आकांक्षा है। भारत में 2023 में आईओसी सत्र एक उत्प्रेरक होगा जो इस महत्वाकांक्षा को क्रियान्वित करेगा। आज भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करना और इस तरह के प्रतिष्ठित ओलंपिक आयोजन की मेजबानी के लिए अपने जुनून और हमारी महत्वाकांक्षा को साझा करना वास्तव में एक सम्मान की बात है। 40 साल में भारत में यह पहला आईओसी सत्र होगा। भारत की अगली पीढ़ी एक अरब उम्मीदों से भरी है। “

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews