IPL के नए शेड्यूल का ऐलान, इन टीमों के बीच होगा पहला मुकाबला, देखिये Full Schedule

IPL के नए शेड्यूल का ऐलान, इन टीमों के बीच होगा पहला मुकाबला, देखिये Full Schedule

खेल, डेस्क रिपोर्ट| कोरोना काल के बीच यूएई में होने जा रहे आईपीएल का नया शेड्यूल (IPL Schedule) रविवार को जारी कर दिया गया है। पहला मैच मैच चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच 19 सितंबर को अबुधाबी में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा

दूसरा मैच रविवार 20 सितंबर को दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच दुबई में खेला जाएगा। वहीं, तीसरा मैच 21 सितंबर को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। 22 सितंबर को शारजाह में पहला मैच राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन का आगाज 19 सितंबर से युनाइटेड अरब अमीरात (UAE) में होना है। लंबे समय से फ्रेंचाइजी टीमों और फैन्स को आईपीएल के शेड्यूल का इंतजार था। आईपीएल का आयोजन पहले 29 मार्च से भारत में ही होना था। इसके लिए शेड्यूल भी जारी किया जा चुका था। कोविड-19 के चलते आईपीएल को स्थगित करना पड़ा था। IPL 2020 के क्वालीफायर्स, एलिमिनेटर और फाइनल मैच को लेकर बीसीसीआइ ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है। फाइनल मुकाबला वैसे तो 10 नवंबर को खेला जाएगा, लेकिन बीसीसीआइ ने बाकी क्वालीफायर्स मुकाबलों की तारीख, समय और जगह के बारे में जानकारी नहीं दी है। इस बारे में बोर्ड ने कहा है कि इस बात का ऐलान आइपीएल 2020 के बीच में किया जाएगा।

IPL 2020 का पूरा शेड्यूल देखने के लिए यहां क्लिक करें…

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews