Hindi News

IPL 2022: बीसीसीआई की बड़ी तैयारी, अगले साल हो सकती है महिला IPL की शुरुआत

Published:
IPL 2022: बीसीसीआई की बड़ी तैयारी, अगले साल हो सकती है महिला IPL की शुरुआत

खेल, डेस्क रिपोर्ट। Women’s IPL:- आईपीएल भारत में ही नहीं दुनियाभर के प्रसिद्ध क्रिकेट टूर्नामेंट में से एक है। फिलहाल अब तक सिर्फ पुरुष आईपीएल टीम ही मौजूद है, जो एक दूसरे से आमना-सामना करती है और एक दूसरे को कड़ी टक्कर भी देती है, जिसे देखने में दर्शकों को खूब मजा आता है। लगभग हर इंसान की एक फेवरेट टीम जरूर होती है, जिससे वह पूरे टूर्नामेंट के दौरान सपोर्ट करता है। आजकल महिलाएं भी किसी से कम नहीं है महिला वर्ल्ड कप का आयोजन तो अब तक होता ही आया है, लेकिन अब बीसीसीआई महिला आईपीएल को भी शुरू करने की तैयारियों में जुट चुका है।

यह भी पढ़े… Xiaomi Pad 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, जाने टैबलेट के फीचर्स और कीमत  

सूत्रों के मुताबिक अगले साल यानी 2023 में 6 टीमों के साथ महिला आईपीएल की शुरुआत हो सकती है। जिस तरीके से पुरुष आईपीएल खेला जाता है उसी तरह महिला आईपीएल भी खेली जाएगी। इसमें पूरे देश भर से महिलाएं भाग ले पाएंगी। सूत्रों के मुताबिक अगले साल अगस्त के महीने से महिला आईपीएल को शुरू किया जा सकता है, जिसकी तैयारियां अब शुरू हो चुकी है। पुरुष आईपीएल की तरह इसमें भी ऑक्शन की प्रक्रिया होगी और महिला क्रिकेटर को चुना जाएगा और उसके बाद ही महिला खिलाड़ी अलग-अलग टीमों की ओर से टूर्नामेंट में भाग ले पाएंगी। सूत्रों की माने तो बीसीसीआई का कहना है कि अब तक सारे दस्तावेजों को तैयार किया जा रहा है, लेकिन ऑफिसियली इसकी तैयारी अभी बाकी है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews