IPL 2022 : लखनऊ ने गुजरात को 159 रनों का दिया लक्ष्य

IPL 2022 : लखनऊ ने गुजरात को 159 रनों का दिया लक्ष्य

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। आईपीएल 2022 (IPL 2022) का चौथा टूर्नामेंट लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहाँ लखनऊ सुपर जाएंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने 159 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में छह विकेट पर 158 रन बनाए। मैच में कई टर्निंग प्वाइंट्स देखने को मिले। पहले गुजरात के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का कहर देखने को मिला।

उन्होंने अपने पहले स्पेल के तीन ओवर में तीन विकेट चटकाए। शमी ने मैच की पहली ही गेंद पर लखनऊ के कप्तान और आईपीएल 2022 के सबसे महंगे खिलाड़ी (17 करोड़) केएल राहुल को विकेटकीपर मैथ्यू वेड के हाथों कैच कराया। इसके बाद शमी ने अपने दूसरे ओवर में क्विंटन डिकॉक (7) और तीसरे ओवर में मनीष पांडे (6) को पवेलियन भेजा।

आईपीएल के अपने डेब्यू मैच में युवा आयुष बदोनी ने 38 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा है। टीम इंडिया को आईपीएल से एक नया स्टार मिल गया है। बदोनी ने अब तक बेहतरीन बल्लेबाजी की है और चार चौके और तीन छक्के लगाए हैं।

यह भी पढ़े…Honor X9 5G के फीचर्स जान आप हो जाएंगे हैरान, जाने स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन यहाँ 

लखनऊ ने मेगा ऑक्शन में इस साल कुछ बेहतरीन ऑलराउंडर्स खरीदे थे और टीम ऑन पेपर बेहद मजबूत है वहीं, गुजरात के पास दुनिया के बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं ऐसे में मुकाबला दिलचस्प रहने वाला है।

वानखेड़े स्टेडियम की पिच का सबसे अच्छा मूलमन्त्र है कि टॉस जीतो और गेंदबाजी चुनो, क्योंकि इस स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है यहां IPL में एवरेज स्कोर 180 रन रहा है और दूसरी पारी में टारगेट का पीछा करना उचित माना जाता है शॉर्ट बॉउंड्री और फास्ट आउटफील्ड बल्लेबाजों को फायदा पहुंचाती है पिछले 10 साल में पहली बार 10 टीमों के साथ टूर्नामेंट खेला जा रहा है।

यह भी पढ़े…अल्पसंख्यकों का दर्जा दिया जा सकता है, जिन राज्यों में हिंदू कम हैं: केंद्र सरकार

गुजरात टाइटन्स XI: हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), विजय शंकर, अभिनव मनोहर,  डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण आरोन, मोहम्मद शमी।

लखनऊ प्लेइंग XI: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), एविन लुईस, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पंड्या, मोहसिन खान, आयुष बदौनी, दुष्मंथा चमीरा, रवि बिश्नोई, अवेश खान।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews