IPL 2022 : RCB को 7 विकेट से हराकर14 साल बाद IPL के फाइनल में पहुंची राजस्थान टीम

IPL 2022 : RCB को 7 विकेट से हराकर14 साल बाद IPL के फाइनल में पहुंची राजस्थान टीम

खेल, डेस्क रिपोर्ट। आईपीएल 2022 (IPL 2022) का दूसरा क्वालिफायर राजस्थान और बेंगलुरु के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जहाँ राजस्थान ने बेंगलुरु को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स के सामने जीत के लिए 158 रन का लक्ष्य रखा जिसके जवाब में उतरी राजस्थान ने 7 विकेट से मैच को जीत लिया।

यह भी पढ़े…Government Job 2022 : चपरासी, चौकीदार पदों पर निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता, 19 जून से पहले करें आवेदन

आपको बता दें कि संजू सैमसन की टीम 14 साल बाद IPL के फाइनल में पहुंची है। वहीं, RCB का IPL चैंपियन बनने का सपना एक बार फिर टूट गया है। साथ ही आरसीबी की तरफ से रजत पाटीदार ने सर्वाधिक 58 रन बनाए। RR के लिए जोस बटलर ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 66 गेंद में 106 रन बनाए। बटलर आखिरी तक नाबाद रहे। ये IPL 2022 में इस खिलाड़ी का चौथा शतक है।

यह भी पढ़े…Government Job 2022 : यहाँ 34 पदों पर निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता, 24 जून से पहले करें आवेदन

राजस्थान के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और मैककॉय ने जोरदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट अपने नाम किए। कृष्णा ने 4 ओवर में सिर्फ 22 रन दिए तो वहीं, मैककॉय के 4 ओवर में बल्लेबाज सिर्फ 23 रन ही बना सके।

यह है दोनों टीम

राजस्थान- यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन अश्विन, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, ओबेद मैककॉय

बेंगलुरु- विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक, शाहबाज अहमद, वानिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews