IPL 2024: आज आईपीएल में आमने-सामने होंगे कोलकाता और पंजाब, मैच से पहले यहां जाने आज की पिच रिपोर्ट

IPL 2024: आईपीएल 2024 में आज कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) एक दूसरे के आमने-सामने होगीं। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। चलिए आज के मैच के कुछ खास फैक्टर्स पर नजर डालते हैं।
IPL 2024: आज आईपीएल में आमने-सामने होंगे कोलकाता और पंजाब, मैच से पहले यहां जाने आज की पिच रिपोर्ट

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज का मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच होगा। दोनों टीमें के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस मैच में एक ओर श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली कोलकाता नाइटराइडर्स तो दूसरी ओर सेम करन की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स। वहीं दोनों टीमें के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 7:30 बजे से खेला जाएगा।

जानें दोनों टीमों का हाल:

जानकारी दे दें कि कोलकाता का यह इस सीजन का 8वां मैच होगा। वहीं कोलकाता ने 7 मैच में से 5 में जीत हासिल की हैं जिसके चलते टीम 10 पॉइंट्स लेकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। जबकि दूसरी ओर पंजाब किंग्स (PBKS) का यह इस सीजन का 9वां मुकाबला होगा। पंजाब ने 8 मैच में से महज 2 में जीत हासिल की हैं जिसके चलते 4 पॉइंट्स के साथ सबसे नीचे 9वें नंबर पर मौजूद है।

जानें आज के मैच की पिच रिपोर्ट:

दरअसल आज का मैच कोलकाता के ईडन गार्डंस में होने वाला हैं। आपको बता दें की इस मैदान पर हमेशा से ही स्पिनरों का दबदबा रहा है। हालांकि कुछ सालों पर नजर डाली जाए तो यहां तेज गेंदबाजों के लिए भी मदद देखी गई है। दरअसल अब यहां पेसर्स को भी अच्छा बाउंस मिलता है। हालांकि शुरू के बल्लेबाज को कुछ ओवर निकालने के बाद इस मैदान पर रन बटोरने में आसानी होगी। आपको बता दें कि इस मैदान की आउटफील्ड काफी तेज है। जिसके चलते यहां काफी रन बनते हैं।

आज के मैच के लिए दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा और सुयश शर्मा।

पंजाब किंग्स की टीम: सैम करन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, राइली रूसो, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियम लिविंगस्टन, शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा और अर्शदीप सिंह और राहुल चाहर।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews