IPL 2024: आज आईपीएल 2024 में आमने-सामने होंगे लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स (LSG vs RR), यहां जानें आज की पिच रिपोर्ट

IPL 2024: आईपीएल 2024 का 44वां मुकाबला शनिवार 27 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स (LSG vs RR) के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है।
IPL 2024: आज आईपीएल 2024 में आमने-सामने होंगे लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स (LSG vs RR), यहां जानें आज की पिच रिपोर्ट

IPL 2024: शनिवार 27 अप्रैल को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2024 का 44वां मुकाबला खेला जाएगा। जानकारी दे दें की यह मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स (LSG vs RR) के बीच खेला जाना है। दरअसल लखनऊ की टीम इस सीजन में अच्छी दिखाई दे रही हैं। लखनऊ ने अपने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर पॉइंट्स टेबल में बड़ा हेरफेर किया था। वहीं राजस्थान की टीम इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं। जिसके चलते वे पॉइंट्स टेबल पर नंबर एक पर विराजमान हैं।

दरअसल इस बार राजस्थान की टीम की कोई भी बड़ी कमजोरी नजर नहीं आ रही है। वहीं ऐसे में अब लखनऊ की टीम को राजस्थान को रोकने लिए कुछ विशेष करना होगा। हालांकि लखनऊ के बल्लेबाज भी इस सीजन अच्छे फॉर्म में नजर आ रहे हैं। लेकिन आज लखनऊ के बल्लेबाजों के सामने राजस्थान के गेंदबाजों की कठिन चुनौती होगी। दरअसल इस सीजन लखनऊ के बल्लेबाज भी जमकर रन बरसा रहे हैं।

जानें आज के मैच की पिच रिपोर्ट:

आपको बता दें की लखनऊ का इकाना क्रिकेट स्टेडियम गेंदबाजों के लिए काफी अनुकूल माना जाता है। दरअसल इस स्टेडियम की पिच पर स्पिनर्स को काफी अच्छी मदद मिलती है। लेकिन शुरुआत में बल्लेबाज अच्छे रन बटोर सकते है, हालांकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, वैसे-वैसे मैच में स्पिनर्स का दबदबा शुरू हो जाएगा। जानकारी दें दें की पिछले आईपीएल की बात की जाए तो इस मैदान पर गेंदबाजों का ही बोलबाला दिखा है।

वहीं मैदान का औसतन स्कोर 150 के आस-पास रहा है। दरअसल यह लाल मिट्टी की पिच है जिसके चलते यहां गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलती हैं। हालांकि इस मैदान पर आईपीएल के अब तक 9 मैच खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 6 मुकाबले जीते हैं।

जानें आज के मैच के लिए दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11:

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम: केएल राहुल (कप्तान & विकेटकीपर), क्विंटन डी कॉक, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोयनिस, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, क्रुणाल पंड्या, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर और मोहसिन खान, देवदत्त पडिक्कल।

राजस्थान रॉयल्स की टीम: संजू सैमसन (कप्तान & विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, आवेश खान, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा और युजवेंद्र चहल, जोस बटलर।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews