IPL 2024 Playoffs Scenario: आईपीएल 2024 में मुंबई के बाद अब पंजाब भी प्लेऑफ रेस से बाहर, पॉइंट्स टेबल में बदलाव जारी

IPL 2024 Playoffs Scenario: आईपीएल में अब टीमों के बीच प्लेऑफ में जाने की रेस लगी है। ऐसे में कल के मुकाबले में मिली हार ने मुंबई के बाद पंजाब को भी प्लेऑफ रेस से बाहर कर दिया है। आइए जानते है 17वें सीजन में कौन सी टीम किस पोजिशन पर चल रही है।
IPL 2024 Playoffs Scenario: आईपीएल 2024 में मुंबई के बाद अब पंजाब भी प्लेऑफ रेस से बाहर, पॉइंट्स टेबल में बदलाव जारी

IPL 2024 Playoffs Scenario: आईपीएल 2024 के 17वें सीजन में अब तक कुल 58 मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें सभी टीमों के बीच प्लेऑफ में जाने की रेस लगी है। 22 मार्च से शुरू हुए 17वें सीजन का फाइनल मुकाबला 26 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, बेंगलुरु की जीत की वजह से पॉइंट्स टेबल में फेरबदल देखने को मिला है। आइए जानते है अभी तक कौन सी टीम किस पोजिशन पर है।

पंजाब हुई प्लेऑफ से बाहर

आईपीएल 2024 का 58वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच हुआ। जिसमें बेंगलुरु की टीम ने पंजाब को 60 रन से हरा दिया है। बेंगलुरु के हाथों मिली हार के साथ ही पंजाब की टीम आईपीएल 2024 से बाहर हो गई है। टीम की प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। बता दें कि पंजाब की टीम ने अब तक 12 मैचों में सिर्फ 4 मैच ही जीते है इसी के साथ टीम के पास सिर्फ आठ अंक हैं जो प्लेऑफ में जाने के लिए काफी नहीं है।

मुंबई ने भी गंवाया मौका

इधर पांच बार की विजेता टीम मुंबई इस सीजन में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई है। टीम ने अब तक कुल 12 मैच खेले है। अभी दो मुकाबला और होना है अगर इन मैचों में उसे जीत मिल भी जाती है तो अंक तालिका में सुधार नहीं हो पाएगा। मंबई पहली टीम है जो प्लेऑफ से बाहर हुई है। वहीं, आरसीबी ने पंजाब को हराकर प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को कायम रखा है।

सीएसके और गुजरात में कड़ा मुकाबला

आज के मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने गुजरात टाइटंस की टीम होगी। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। अगर आज के मुकाबले में चेन्नई जीतती है तो उसका प्लेऑफ का दावा मजबूत रहेगा। वहीं अगर हारती है तो प्लेऑफ की संभावना बनी रहेगी लेकिन, वो टॉप-2 से बाहर हो जाएगी। ऐसे ही अगर गुजरात टाइटंस मैच जीतती है तो वो प्लेऑफ की रेस में बनी रहेगी लेकिन, हारती है तो खिताबी रेस से बाहर हो जाएगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews