
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल हमेशा से ही दर्शकों के दिल को जीतता आया है। साल 2024 में इसका 16वां सत्र आयोजित किया जाने वाला है, जिसे लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार आईपीएल सत्र का आयोजन 22 मार्च से किया जाएगा। वहीं डबल्यूपीएल का आयोजन फरवरी के अंत से किया जाएगा। इस साल आम चुनाव होने वाले हैं जिसे देखकर आईपीएल का आयोजन किया जाएगा।
BCCI ने तैयार किया प्लान
आम चुनाव को देखते हुए बीसीसीआई ने स्पेशल प्लान तैयार किया है। जिसके तहत आईपीएल के सभी मैचों का आयोजन भारत में ही किया जाएगा। जिस चरण में आईपीएल की मेजबानी वाले शहर और चुनाव एक ही समय पर होंगे। उस दौरान वहां के मैचों का आयोजन दूसरे शहरों में किया जाएगा। जैसे-जैसे चुनाव के चरण होंगे और आईपीएल मैच का आयोजन होगा उन्हें एक से दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। कुछ इस तरह से बीसीसीआई ने आईपीएल का आयोजन करने की योजना बनाई है।
दो शहरों में होंगे डबल्यूपीएल
डबल्यूपीएल की बात की जाए तो इस बार दो शहरों में इनका आयोजन किया जाएगा। दिल्ली और बेंगलुरु में मैच का आयोजन किया जाएगा जबकि पिछली बार सारे मैच मुंबई में खेले गए थे। डबल्यूपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल, यूपी वॉरियर्स, गुजरात टाइटंस जैसी टीमें भाग लेती है। पिछली बार मुंबई इंडियंस ने मुकाबला जीता था।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

