Hindi News

मैदान में भिड़े अभिषेक शर्मा और दिग्वेश राठी, SRH ने बिगाड़ दिया लखनऊ का खेल, अब एक जगह के लिए 2 टीमों में टक्कर

Written by:Rishabh Namdev
Published:
सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच IPL 2025 मैच के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त बहस देखने को मिली। अभिषेक शर्मा के आउट होते ही दिग्वेश राठी का सेलिब्रेशन दोनों के बीच टकराव की वजह बना। हालात इतने बिगड़े कि कप्तान ऋषभ पंत को बीच में आकर मामला शांत कराना पड़ा। जानिए पूरा मामला।
मैदान में भिड़े अभिषेक शर्मा और दिग्वेश राठी, SRH ने बिगाड़ दिया लखनऊ का खेल, अब एक जगह के लिए 2 टीमों में टक्कर

IPL 2025 का रोमांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे मुकाबलों में तनाव भी बढ़ता जा रहा है। SRH और LSG के बीच खेले गए इस हाई स्कोरिंग मैच में एक ऐसा मोड़ भी आया, जब दो खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस ने माहौल को गरमा दिया। दरअसल मामला अभिषेक शर्मा और दिग्वेश राठी के बीच का था, जहां आउट होने के बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस पर तुरंत ऋषभ पंत और अंपायर्स ने स्थिति को संभाला।

दरअसल मैच का 8वां ओवर लखनऊ की तरफ से दिग्वेश राठी डाल रहे थे। इस ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने सेट बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को पवेलियन भेज दिया। विकेट मिलते ही राठी ने अपना चर्चित “नोटबुक सेलिब्रेशन” किया और फिर अभिषेक की ओर कुछ इशारा भी किया। इसी बात पर अभिषेक भड़क गए और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।

ऋषभ पंत को भी बीच में आना पड़ा

दोनों खिलाड़ियों को अलग करने के लिए अंपायर्स के साथ-साथ SRH के कप्तान ऋषभ पंत को भी बीच में आना पड़ा। कैमरे में साफ देखा गया कि पंत दोनों खिलाड़ियों को शांत कराने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान कुछ अन्य प्लेयर्स भी पास आ गए और माहौल कुछ मिनटों के लिए काफी तनावपूर्ण हो गया। हालांकि, मामला जल्द सुलझ गया और अभिषेक वापस डगआउट लौट गए। हालांकि इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 20 गेंदों में 59 रन ठोके, जिसमें 4 चौके और 6 शानदार छक्के शामिल थे। इस सीजन में अब तक वे SRH के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक रहे हैं और उन्होंने 373 रन बना लिए हैं।

मौजूदा सीजन से बाहर हुआ लखनऊ

SRH की तरफ से बल्लेबाजी में भले ही अभिषेक ने शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन LSG की ओर से मिचेल मार्श और एडन माक्ररम ने मिलकर तगड़ी नींव रखी। इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 115 रनों की साझेदारी हुई। मार्श ने 65 रन बनाए, जबकि माक्ररम ने 61 रन जोड़ दिए। इसके बाद निकोलस पूरन ने 26 गेंदों में 45 रन बनाकर टीम को 205 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। हालांकि बाबजूद इसके SRH ने लखनऊ को हराकर मौजूद सीजन से बाहर कर दिया भले ही मैच में विवाद हुआ, मैदान पर टेंशन ने इसे IPL 2025 का यादगार मुकाबला बना दिया। वहीं अब टॉप 4 में सिर्फ एक जगह खाली है जिसके लिए मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जंग देखनेको मिलेगी।

 

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews