CSK-RR के बाद अब इस टीम की है बारी, IPL 2025 से हो सकती है बाहर, जानिए सभी टीमों का हाल

मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 100 रनों से करारी मात दे दी, जिसके चलते राजस्थान रॉयल्स की टीम भी टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। अब कुल मिलाकर आईपीएल 2025 से दो टीमें बाहर हो चुकी हैं जिनमें चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स का नाम है। लेकिन अब एक और टीम पर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।
CSK-RR के बाद अब इस टीम की है बारी, IPL 2025 से हो सकती है बाहर, जानिए सभी टीमों का हाल

आईपीएल 2025 में शानदार मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। बीते दिन मुंबई इंडियंस ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल के मौजूदा सीजन से बाहर कर दिया। पहले चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल से बाहर होने वाली पहली टीम बनी थी, तो वहीं अब राजस्थान रॉयल्स मौजूदा सीजन से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन गई है। बीते दिन मुंबई इंडियंस की टीम ने राजस्थान को जोरदार तरीके से हरा दिया। राजस्थान की बल्लेबाज़ी मुंबई के गेंदबाज़ों के आगे बिखर गई। लेकिन अब एक और टीम का सफर आईपीएल 2025 में खत्म होता हुआ नजर आ रहा है। बता दें कि इस समय मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में टॉप स्थान पर विराजमान है।

जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इस समय दूसरे नंबर पर है और पंजाब किंग्स की टीम तीसरे नंबर पर है। गुजरात टाइटंस अब चौथे नंबर पर पहुंच गई है। टॉप 4 टीमों में सभी शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। लेकिन अब दो टीमों के बाद तीसरी आईपीएल 2025 से बाहर होने वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद हो सकती है।

आज काव्या मारन को लग सकता है बड़ा झटका

बता दें कि आज सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस की टीमों के बीच मुकाबला होने वाला है। ऐसे में अगर गुजरात की टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज करती है तो इस सीजन क्वालीफाई करने के लिए गुजरात सबसे मजबूत टीम बन जाएगी। लेकिन दूसरी ओर हैदराबाद की टीम आईपीएल 2025 से बाहर हो जाएगी। दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक इस सीजन में जो मुकाबले खेले हैं, उनमें मात्र तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की है। इस समय टीम के पास सिर्फ छह अंक हैं। अगर टीम आज का मुकाबला हार जाती है तो टीम के लिए प्लेऑफ में पहुंचने का सफर खत्म हो जाएगा। हालांकि टीम गणितीय रूप से आईपीएल के मौजूदा सीजन में क्वालीफाई कर सकती है, लेकिन इसके लिए उसे दूसरी टीमों पर निर्भर रहना होगा।

गुजरात टाईटन बन सकती है टेबल टॉपर

वहीं दूसरी ओर आज गुजरात टाइटंस के पास बड़ा मौका रहेगा। दरअसल, गुजरात टाइटंस आज टेबल टॉपर बन सकती है। गुजरात का करंट रन रेट शानदार है। अगर वह मुकाबला बड़े अंतर से जीतती है तो वह आईपीएल 2025 के मौजूदा सीजन में टॉप स्थान पर पहुंच जाएगी। बता दें कि गुजरात की टीम ने अब तक 9 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 6 में जीत दर्ज की है, जिसके चलते टीम के पास कुल 12 अंक हैं। हालांकि फिलहाल गुजरात से ऊपर मुंबई, बैंगलोर और पंजाब मौजूद हैं।

आज अगर सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल से बाहर होती है तो काव्या मारन के लिए यह एक बड़ा झटका रहेगा। दरअसल, एसआरएच ने पिछले सीजन आईपीएल 2025 का फाइनल खेला था, ऐसे में इस सीजन में टीम के प्रदर्शन से काव्या मारन बेहद नाखुश नजर आ रही हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews