क्या आईपीएल 2025 किया जाएगा रद्द? क्या RCB को करना होगा फिर इंतजार? आज होगा फैसला

आईपीएल 2025 पर बड़ा संकट मंडरा रहा है। यही कारण रहा कि सीजन का 58वां मैच, जो कि पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला के क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा था, उसे बीच में ही रोक दिया गया और रद्द कर दिया गया।
क्या आईपीएल 2025 किया जाएगा रद्द? क्या RCB को करना होगा फिर इंतजार? आज होगा फैसला

इस समय सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या आईपीएल का मौजूदा सीजन पूरा हो पाएगा? क्या इसके मैच कंटिन्यू किए जाएंगे? दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते अब आईपीएल 2025 पर खतरा मंडराने लगा है। बीते दिन पाकिस्तान की ओर से किए गए ड्रोन हमलों के चलते धर्मशाला में खेला जा रहा मैच रद्द कर दिया गया। इसके बाद तुरंत ही आईपीएल कमेटी की बैठक शुरू हो गई। बीसीसीआई ने इसके लिए मीटिंग की और बाकी के मैचों पर निर्णय लिया।

रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही आईपीएल के मौजूदा सीजन को रद्द किया जा सकता है और विदेशी खिलाड़ियों को अपने-अपने घर पहुंचाया जा सकता है। हालांकि, आईपीएल को लेकर अंतिम निर्णय आज बीसीसीआई द्वारा लिया जाएगा। आज बीसीसीआई यह साफ करेगा कि आईपीएल के मुकाबले कहां और कब खेले जाएंगे।

क्यों किया गया मैच रद्द?

दरअसल, 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें कई निर्दोषों ने अपनी जान गंवाई थी। इसके बाद भारत ने इसका जवाबी हमला किया और पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया और जवाबी हमले शुरू हो गए। ऐसे में हालात बिगड़ने के चलते आईपीएल का पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच का मुकाबला रद्द कर दिया गया। खिलाड़ियों को स्पेशल ट्रेन से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। धर्मशाला मैदान की लाइट्स को बंद कर दिया गया और दर्शकों को लौटने के लिए कह दिया गया।

अभी और कितने मुकाबले बाकी हैं?

जानकारी के अनुसार मौजूदा सीजन में कुल 74 मुकाबले खेले जाने हैं, लेकिन अब तक मात्र 58 मुकाबले हुए हैं। यानी अभी 16 मुकाबले और बाकी हैं। ऐसे में क्या ये 16 मुकाबले किसी और ग्राउंड पर खेले जाएंगे या फिलहाल सीजन को रद्द कर दिया जाएगा, इसका फैसला आज बीसीसीआई द्वारा किया जाएगा। वहीं आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल का कहना है कि भारत और पाकिस्तान के बिगड़ते रिश्तों पर हम सिचुएशन देख रहे हैं। हम सरकार से जो निर्देश मिलेंगे, उनका पालन करेंगे। अब तक सरकार से कोई निर्देश नहीं मिला है। अगर आईपीएल का मौजूदा सीजन रद्द होता है तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के लिए यह बड़ा झटका रहेगा क्योंकि ये टीमें इस बार बेहद ही शानदार फॉर्म में नजर आ रही हैं और अपने पहले खिताब की ओर तेजी से बढ़ रही हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews