IPL 2025 Mega Auction: आज BCCI और टीम मालिकों के बीच मुंबई में होगी अहम बैठक, IPL 2025 के इन मुद्दों पर होगी चर्चा

IPL 2025 Mega Auction: IPL 2025 के लिए तैयारी अभी से शुरू हो चुकी है। दरअसल आज IPL 2025 के लिए मेगा ऑक्शन से संबंधित पांच प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक बैठक आयोजित की जा रही है।
IPL 2025 Mega Auction: आज BCCI और टीम मालिकों के बीच मुंबई में होगी अहम बैठक, IPL 2025 के इन मुद्दों पर होगी चर्चा

IPL 2025 Mega Auction: मुंबई में आज बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) और आईपीएल टीम मालिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। दरअसल इस बैठक में आगामी आईपीएल 2025 की मेगा ऑक्शन से संबंधित पांच प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इन निर्णयों का प्रभाव आईपीएल 2025 की पूरी संरचना और खिलाड़ियों के चयन प्रक्रिया पर पड़ सकता है। इस खबर में चलिए जानते हैं कि इस मेगा ऑक्शन में कौन-कौन से बदलाव हो सकते हैं।

रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों की संख्या में हो सकता है इजाफा

दरअसल मौजूदा नियमों के अनुसार, मेगा ऑक्शन से पहले टीमों को केवल चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति है। टीम मालिक बीसीसीआई से इस संख्या को बढ़ाने की मांग कर सकते हैं। प्रस्तावित योजना के अनुसार, इसे बढ़ाकर 8 करने की बात चल रही है। यदि यह प्रस्ताव स्वीकृत होता है, तो टीमों को अधिक खिलाड़ियों को रिटेन करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी टीम की स्थिरता और प्रदर्शन में सुधार संभव हो सकेगा।

टीमों के पर्स वैल्यू में बड़ा बदलाव

इसके साथ ही टीमों के पर्स वैल्यू में इस बार बड़ा परिवर्तन हो सकता है। दरअसल 2022 के मेगा ऑक्शन में टीमों की पर्स वैल्यू 90 करोड़ रुपये थी। इसके बाद हुए मिनी ऑक्शन में भी पर्स वैल्यू में कुछ बदलाव किए गए थे। अब, आगामी मेगा ऑक्शन में टीमों की पर्स वैल्यू में बड़ा इजाफा हो सकता है, जोकि 120 करोड़ रुपये तक बढ़ सकती है।

हर पांच साल में हो सकता है मेगा ऑक्शन?

दरअसल वर्तमान में, आईपीएल का मेगा ऑक्शन हर तीन साल में आयोजित किया जाता है। लेकिन अब इसमें बदलाव किया जा सकता है। प्रस्तावित योजना के तहत, मेगा ऑक्शन को हर पांच साल में आयोजित करने पर विचार किया जा रहा है। यह देखना रोचक होगा कि बीसीसीआई इस सुझाव पर क्या निर्णय लेती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews