IPL 2025 का मेगा ऑक्शन आज से होगा शुरू, आज और कल में 577 खिलाड़ियों पर लगाई जाएगी बोली, इन टीमों के पास है सबसे बड़ा बजट

आज से आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन की शुरुआत हो रही है। यह मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को आयोजित किए जाएंगे। खिलाड़ियों पर शाम 3:00 बजे से रात के 8:00 तक बोली लगाई जाएगी। बता दें कि 10 टीमों में सबसे बड़ा बजट पंजाब किंग्स के पास मौजूद है।
IPL 2025 का मेगा ऑक्शन आज से होगा शुरू, आज और कल में 577 खिलाड़ियों पर लगाई जाएगी बोली, इन टीमों के पास है सबसे बड़ा बजट

आज से आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन आयोजित किए जाएंगे। 24 और 25 नवंबर को 577 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई जाएगी। इस बोली में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। बता दें कि 10 टीमें मिलकर सिर्फ 240 प्लेयर्स को टीम में शामिल करेंगी। वहीं इस मेगा ऑक्शन में कई युवा खिलाड़ी भी देखने को मिलेंगे। इन 10 टीमों में से सबसे बड़ा पर्स पंजाब किंग्स के पास है। जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास भी एक बड़ा बजट है।

आज और कल आयोजित होने वाला यह मेगा ऑक्शन दुबई के जेद्दा में आयोजित किया जा रहा हैं। जहां दोपहर 3:00 बजे से रात 8:00 तक खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। वहीं अगले दिन यानी 25 नवंबर को भी 3 बजे से ही खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी।

इन दो टीमों के पास सबसे बड़ा बजट

वहीं इस मेगा ऑक्शन में कई टीमें RTM का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे सकती है। दरअसल पंजाब किंग्स के पास 2 RTM मौजूद है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास तीन RTM मौजूद हैं। जबकि दिल्ली के पास 2 और राजस्थान और हैदराबाद के पास कोई भी RTM बाकी नहीं है। इस मेगा ऑक्शन में सभी की नजरे पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर रहने वाली है। दरअसल दोनों टीमें एक बड़ा पर्स लेकर मेगा ऑक्शन में उतर रही है। दोनों टीमों ने तीन-तीन खिलाड़ियों को ही इस बार रिटेन किया है। ऐसे में टीम युवाओं को शामिल कर सकती है।

इन बड़े प्लेयर्स पर सभी की नजरें

वहीं इसमें मेगा ऑक्शन में कई बड़े खिलाड़ी भी नजर आएंगे। दरअसल ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल ने अपनी रिटेन लिस्ट में शामिल नहीं किया है। ऐसे में ऋषभ पंत पर एक बड़ी बोली लगाई जा सकती है। इसके अलावा आज श्रेयस अय्यर, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, ईशान किशन, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल जैसे बड़े प्लेयर भी अपनी टीमों की तलाश में रहेंगे। आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब सिर्फ 13 साल के प्लेयर पर बोली लगाई जाएगी। बिहार के वैभव सूर्यवंशी पर कई टीमें में दाव खेल सकती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews