ये क्या हुआ? राजस्थान की जीत से इन 3 टीमों को क्यों हुआ फायदा? अब बदल जाएगी टॉप 4 की तस्वीर!

आईपीएल 2025 में बड़ा उलटफेर हो गया है। पॉइंट्स टेबल अब बिल्कुल बदल गया है। अब क्वालीफाई करने के लिए टॉप 4 टीमों को न सिर्फ मैच जीतना होगा बल्कि दूसरी टीमों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। बीते दिन हुए मुकाबले ने चार टीमों की क्वालीफाई करने की संभावनाओं को और बढ़ा दिया है।
ये क्या हुआ? राजस्थान की जीत से इन 3 टीमों को क्यों हुआ फायदा? अब बदल जाएगी टॉप 4 की तस्वीर!

आईपीएल 2025 में गजब का नजारा देखने को मिल रहा है। जो सोचा नहीं था अब वही हो गया है। बीते दिन राजस्थान के जीतने से पॉइंट्स टेबल पूरी तरह से बदल गया। अब मुंबई इंडियंस टॉप 2 टीमों में शामिल हो गई है। मुंबई ने दसवीं पायदान से सफर शुरू किया था और अब क्वालिफिकेशन की रेस में सबसे मजबूत टीम बन गई है। वहीं राजस्थान ने भी अपनी क्वालीफाई की उम्मीदों को जिंदा रखा है।

राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को बुरी तरह हराया और क्वालिफिकेशन का सपना टूटने नहीं दिया। लेकिन राजस्थान की जीत से तीन और टीमों का फायदा हो गया है। दरअसल, मुंबई इंडियंस तीसरे पायदान से दूसरे पायदान पर आ गई है। वहीं लखनऊ और पंजाब के लिए भी अब क्वालिफिकेशन की रेस अच्छी हो गई है। दोनों टीमें इस समय रेस में बनी हुई हैं और आने वाले मुकाबलों पर नजर रख रही हैं।

जानिए कितना किस टीम को हुआ नुकसान!

अब आईपीएल 2025 का यह गेम उलटफेर पर पहुंच गया है। अब एक टीम के हारने से दूसरी टीम को फायदा होगा तो वहीं दूसरी टीम के जीतने से किसी और टीम को नुकसान। क्वालिफिकेशन की रेस अब मजेदार होगी। हालांकि इस समय दो टीमें सबसे मजबूत दिखाई दे रही हैं। एक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, जो इस समय आईपीएल 2025 के पॉइंट्स टेबल में टॉपर बनी हुई है। टीम के पास 14 पॉइंट्स हैं और प्लस में रन रेट है। जबकि मुंबई इंडियंस का करंट रन रेट सभी टीमों में सबसे बेहतर है और टीम दूसरे स्थान पर मौजूद है। अब गुजरात और दिल्ली की टीमों के पास 12 अंक हैं। हालांकि ये टीमें टॉप 4 में पहुंचने की मजबूत दावेदार हैं। इन चार टीमों के अलावा अब लड़ाई पंजाब, लखनऊ और कोलकाता के बीच दिखाई दे रही है। राजस्थान की जीत से कोलकाता के लिए भी संभावनाएं अब बढ़ गई हैं।

अब इन टीमों के लिए भी खुले रास्ते

दरअसल, राजस्थान को अपने बचे हुए सभी मुकाबले जीतने होंगे। लेकिन अगर कोलकाता अपने सभी मुकाबले जीत जाती है तो टीम क्वालिफिकेशन में पहुंच जाएगी। जबकि लखनऊ के पास बचे हुए चार मुकाबले जीतने का मौका है। अगर टीम ऐसा कर पाती है तो क्वालिफिकेशन में पहुंच जाएगी। पंजाब और दिल्ली का भी यही हाल है। अगर दिल्ली दो और मुकाबले जीत जाती है तो दिल्ली क्वालीफाई कर जाएगी। जबकि पंजाब भी अगर दो मुकाबले जीत जाती है तो क्वालिफिकेशन में पहुंच जाएगी। हालांकि यह इतना आसान नहीं रहेगा क्योंकि अब ज्यादातर मुकाबले एक-दूसरी टीमों पर डिपेंड रहने वाले हैं। अगर कोई भी टीम मुकाबला हारती है तो उसका नुकसान पॉइंट्स टेबल पर देखने को मिलेगा और क्वालिफिकेशन की रेस में सस्पेंस बढ़ा देगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews