मजबूत रनरेट के साथ यह टीम है प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर, जानिए बाकी टीमों का हाल

आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस को छोड़कर सभी टीमों ने लगभग अपना पहला मुकाबला खेल लिया है। ऐसे में अब सभी फैंस आईपीएल 2025 की प्वाइंट्स टेबल पर जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। चलिए, इस खबर में हम आपको अपडेटेड प्वाइंट्स टेबल बता रहे हैं।
मजबूत रनरेट के साथ यह टीम है प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर, जानिए बाकी टीमों का हाल

आईपीएल 2025 में शानदार मुकाबले खेले जा रहे हैं। अब तक एक भी मुकाबला ऐसा नहीं रहा है, जिसमें एकतरफा जीत देखने को मिली हो। अब तक खेले गए सभी मुकाबले बेहद रोमांचक रहे हैं और लगभग बराबरी की टक्कर रही है। सबसे शानदार मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम के बीच रहा, जबकि सबसे बड़ा स्कोर हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के मैच में बना। अब तक खेले गए मुकाबलों से समझा जा सकता है कि आईपीएल 2025 में सभी टीमें बेहद मजबूत नजर आ रही हैं। यह देखना दिलचस्प रहेगा कि पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस किस प्रकार से अपने इस अभियान की शुरुआत करती हैं।

लेकिन इन बड़े मैचों से पहले यह देखना बेहद जरूरी है कि अब प्वाइंट्स टेबल में कौन सी टीम किस स्थान पर मौजूद है और किस टीम के पास सबसे ज्यादा रन रेट है। इस खबर में हम आपको आईपीएल 2025 की अपडेटेड प्वाइंट्स टेबल बताने जा रहे हैं।

ये टीम है पहले स्थान पर मौजूद

दरअसल, अब तक आईपीएल के चार मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने जीत दर्ज की है, जबकि मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। प्वाइंट्स टेबल पर नजर डालें तो इस समय पहले स्थान पर हैदराबाद की टीम मौजूद है। हैदराबाद की टीम ने बड़े अंतर से मुकाबला जीता था। टीम ने 44 रनों से राजस्थान रॉयल्स को हराया था, जिसके चलते टीम का रन रेट भी बेहद मजबूत है। हैदराबाद इस समय +2.200 के रन रेट के साथ पहले स्थान पर मौजूद है।

इन टीमों का रन रेट बेहद शानदार

जबकि दूसरे स्थान पर नजर डालें तो इस समय रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम मौजूद है। बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया था, जिसके चलते टीम के पास मजबूत रन रेट है। इस समय रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु +2.137 के रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है। तीसरे स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम मौजूद है। चेन्नई सुपर किंग्स का रन रेट +0.493 है, जबकि चौथे नंबर पर अब दिल्ली की टीम है। दिल्ली के पास +0.371 का रन रेट है। वहीं, अब तक गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स की टीम ने अपना मुकाबला नहीं खेला है। आज इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला हो जाने के बाद वे प्वाइंट्स टेबल में एंट्री कर लेंगी।

फिलहाल, प्वाइंट्स टेबल में लखनऊ सुपरजाइंट्स सातवें, मुंबई इंडियंस आठवें, कोलकाता नाइट राइडर्स नौवें और राजस्थान रॉयल्स 10वें स्थान पर मौजूद हैं। इन सभी टीमों में राजस्थान रॉयल्स का रन रेट सबसे खराब है। राजस्थान इस समय -2.200 के रन रेट के साथ प्वाइंट्स टेबल में है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews