IPL 2025 फाइनल से पहले RCB को लगा दूसरा बड़ा झटका! ये खिलाड़ी भी हो सकता है बाहर, क्या इस बार भी किस्मत देगी धोखा?

आईपीएल 2025 के फाइनल में RCB को पंजाब किंग्स से भिड़ना है, लेकिन टीम के स्टार ओपनर फिल साल्ट की उपलब्धता पर सस्पेंस बना हुआ है। दरअसल वह प्रैक्टिस सेशन में नजर नहीं आए और रिपोर्ट्स के मुताबिक वे पारिवारिक कारणों से इंग्लैंड लौट चुके हैं।
IPL 2025 फाइनल से पहले RCB को लगा दूसरा बड़ा झटका! ये खिलाड़ी भी हो सकता है बाहर, क्या इस बार भी किस्मत देगी धोखा?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पहली बार आईपीएल खिताब के बेहद करीब है, लेकिन ठीक फाइनल से पहले एक बुरी खबर सामने आई है। टीम के विस्फोटक ओपनर फिल साल्ट अहमदाबाद में हुए अभ्यास सत्र में नजर नहीं आए। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वे इंग्लैंड लौट चुके हैं, क्योंकि उनकी पत्नी जल्द ही मां बनने वाली हैं। ऐसे में आरसीबी फैंस के लिए यह खबर बड़ा झटका है क्योंकि साल्ट टीम को पावरप्ले में तेज शुरुआत दिलाते हैं।

दरअसल अगर साल्ट फाइनल में नहीं खेलते हैं तो आरसीबी को पारी की शुरुआत के लिए नया जोड़ीदार ढूंढ़ना होगा। इस सीजन साल्ट ने विराट कोहली के साथ मिलकर कई बार टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई है। उन्होंने 12 मैचों में 387 रन बनाए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 175.90 रहा। खासकर पावरप्ले में उनका ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाता है। अब अगर साल्ट उपलब्ध नहीं रहते हैं, तो विराट के ऊपर दबाव ज्यादा आ सकता है। ऐसे में कप्तान रजत पाटीदार को ओपनिंग पर भेजा जा सकता है। लेकिन इस बदलाव से टीम की बैटिंग बैलेंस गड़बड़ा सकती है।

प्लेइंग-11 में हो सकता है बड़ा बदलाव

दरअसल आईपीएल 2025 का फाइनल नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाना है और RCB का मुकाबला पंजाब किंग्स से होगा। दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाकर यहां तक का सफर तय किया है। हालांकि पंजाब के लिए भी फाइनल में दबाव कम नहीं होगा, लेकिन फिलहाल सारा फोकस RCB की प्लेइंग इलेवन पर है। फिल साल्ट की गैरमौजूदगी का मतलब है कि टीम को उनकी जगह किसी विदेशी बल्लेबाज को प्लेइंग इलेवन में शामिल करना होगा। ऐसे में जैकब बेथल को क्रम में ऊपर भेजा जा सकता है। हालांकि कोच एंडी फ्लावर की रणनीति भी देखने लायक होगी, क्योंकि वे अक्सर प्लेइंग-11 को लेकर आखिरी वक्त तक सस्पेंस बनाए रखते हैं। ऐसे में फैंस को टॉस के वक्त ही सही जानकारी मिल पाएगी कि साल्ट खेल रहे हैं या नहीं।

फाइनल मुकाबले में RCB को दो बड़े झटके लग सकते हैं

दरअसल फिल साल्ट अगर वाकई फाइनल से बाहर होते हैं तो यह RCB को दो बड़े झटके लगते हुए दिखाई दे सकते हैं। बता दें कि टिम डेविड का खेलना भी मुश्किल नजर आ रहा है। ऐसे में फिल सॉल्ट का बाहर होना मुसीबत खड़ी कर सकता है। उनकी आक्रामक शुरुआत का असर पूरे टॉप ऑर्डर पर पड़ता है। विराट कोहली इस सीजन में शानदार फॉर्म में हैं, लेकिन साल्ट का साथ मिलने से उन्हें खुलकर खेलने का मौका मिलता था। अब अकेले विराट को रन बनाने होंगे और साथ ही टीम को तेज शुरुआत भी देनी होगी। पंजाब किंग्स जैसी मजबूत गेंदबाजी अटैक के खिलाफ यह काम आसान नहीं होगा। RCB इस बार खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है, लेकिन साल्ट की गैरमौजूदगी उनकी ट्रॉफी की राह में सबसे बड़ा रोड़ा बन सकती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews