कैसी रहेगी आज RCB की प्लेइंग 11? यहां जानें कौन से विदेशी खिलाड़ी नहीं खेलेंगे

आज से आईपीएल 2025 की फिर से शुरुआत हो रही है। आज टूर्नामेंट का 58वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच खेला जाएगा। चलिए जानते हैं, आखिर इतने दिन बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में क्या कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
IPL 2025

विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह आज पहली बार मैदान पर उतरेंगे। आज आईपीएल के 58वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने होंगी। भारत और पाकिस्तान के बीच बड़े तनाव के कारण आईपीएल को बीच में ही स्थगित कर दिया गया था, हालांकि इसे जल्द ही फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया, जिसके चलते आज से बाकी बचे हुए मुकाबले खेले जाएंगे। हालांकि कई खिलाड़ी अपने-अपने देश लौट चुके हैं, ऐसे में कई टीमों पर इसका असर देखने को मिल सकता है। बचे हुए मुकाबलों में टीमें बिल्कुल अलग नजर आ सकती हैं।

वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम की बात करें तो आज के मुकाबले में टीम में कुछ बदलाव नजर आ सकते हैं। एक तरफ रजत पाटीदार चोटिल हैं। बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आरसीबी ने पिछला मुकाबला दो रन से जीता था। इस मुकाबले में रजत पाटीदार की उंगली में चोट लग गई थी।

आज क्वालीफाई कर सकती है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

अगर आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम कोलकाता के खिलाफ यह मुकाबला जीत जाती है, तो टीम क्वालीफाई करने वाली आईपीएल 2025 की पहली टीम बन जाएगी। हालांकि यह मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए करो या मरो का होगा। अगर कोलकाता की टीम यह मुकाबला हार जाती है, तो वह टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो जाएगी। ऐसे में दोनों टीमें चाहेंगी कि इस मुकाबले को जीतकर आईपीएल की ट्रॉफी की ओर आगे बढ़ें। वहीं आज के मुकाबले में यह देखना भी दिलचस्प रहेगा कि आरसीबी किस कप्तान के चेहरे के साथ मैदान पर उतरती है। क्या विदेशी खिलाड़ियों के जाने का असर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पर भी पड़ेगा और टीम कैसा प्रदर्शन करेगी?

जोश हेजलवुड होंगे उपलब्ध?

रजत पाटीदार भी आज के मुकाबले में खेल सकते हैं। दरअसल, पिछले दो दिन से उन्होंने नेट्स पर बल्लेबाजी की है। रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि अब उनकी चोट ठीक हो चुकी है। इसके अलावा फिल सॉल्ट भी नेट्स पर बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दिए। हालांकि जोश हेजलवुड भारत नहीं लौटे हैं, वे ऑस्ट्रेलिया में ही हैं और कंधे की चोट से उबर रहे हैं। हेजलवुड की प्लेऑफ्स में उपलब्धता मुश्किल नजर आ रही है। इसके अलावा टीम में रोमारियो शेफर्ड भी खेल सकते हैं। दरअसल, वेस्टइंडीज ने अपने खिलाड़ियों को आईपीएल खेलने की आज़ादी दे दी है। हालांकि इसके बावजूद टीम बदली हुई नजर आ सकती है।

टीम इस प्रकार हो सकती हैं:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित XII: विराट कोहली, फिल साल्ट, जैकब बेथेल/मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख डार सलाम/लुंगी एनगिडी, यश दयाल, सुयश शर्मा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews