इस बार सुनील गावस्कर ने नहीं रॉबिन उथप्पा ने पहनी मयंती की पैंट! LIVE टीवी पर हुआ यह खुलासा

IPL 2025 के एक लाइव शो के दौरान सुनील गावस्कर ने मजाकिया अंदाज में रॉबिन उथप्पा पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने मयंती लैंगर की पैंट क्यों पहनी हैं? वहीं इस पर मयंती और रॉबिन ने भी शानदार जवाब दिया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
IPL 2025

IPL 2025 में मैदान के अंदर जितना रोमांच देखने को मिल रहा है, उतना ही मजा ग्राउंड के बाहर भी आ रहा है, दरअसल यह मजा प्री और पोस्ट मैच शो में भी देखने को मिल रहा है। हाल ही में दिल्ली में खेले गए चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के मैच से पहले प्री-मैच शो के दौरान एक मजेदार किस्सा सामने आया। दरअसल सुनील गावस्कर ने लाइव टीवी पर रॉबिन उथप्पा से यह कह दिया कि, “तुमने मयंती की पैंट क्यों पहन ली, ये तो मुझे पहननी थी!” वहीं इस कमेंट पर स्टूडियो में जमकर ठहाके लगाए गए और अब इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल सुनील गावस्कर और मयंती लैंगर की आउटफिट मैचिंग को लेकर कई मीम्स पिछले दो सालों से वायरल हो रहे हैं। बता दें कि दोनों को कई बार एक जैसे रंग के कपड़ों में देखे गए है, जिससे सोशल मीडिया पर यूज़र्स ये मानने लगे कि दोनों जानबूझकर आउटफिट मैच करते हैं। खासकर 2023 वर्ल्ड कप के दौरान और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में, भारत-पाकिस्तान मुकाबले में दोनों के लुक ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

जानिए सुनील गावस्कर ने क्या कहा?

वहीं अब इसी मीम ट्रेंड में रॉबिन उथप्पा भी जुड़ गए हैं। जब गावस्कर ने उन्हें मयंती की पैंट पहनने की बात कही, तो रॉबिन तुरंत मयंती के पास जाकर उन्हें साइड हग कर आए, और फिर हंसते हुए अपनी सीट पर लौट आए। इस पर मयंती ने भी मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि, “आज हमारे स्टाइलिस्ट्स ने बात की थी, लेकिन सनी जी, आपके स्टाइलिस्ट ने नहीं की।” यह मजाकिया बातचीत दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

कई यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

गावस्कर के इस मजाकिया कमेंट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। इंस्टाग्राम और ट्विटर पर फैंस ने इसे लेकर मीम्स बनाना शुरू कर दिए हैं। कई यूजर्स ने कमेंट किया कि “गावस्कर तो OG मीमर निकले” तो किसी ने लिखा, “गावस्कर और मयंती की पैंट स्टोरी अब लेजेंडरी बन चुकी है।” दरअसल सुनील गावस्कर की यही खासियत रही है अक्सर वो एक तरफ मैच एनालिसिस में सटीक और स्ट्रॉन्ग स्टेटमेंट्स देते हैं, वहीं दूसरी तरफ अपने सेंस ऑफ ह्यूमर से माहौल को हसी मजाक वाला बना देते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews