आईपीएल 2025 में बदल जाएंगे ये नियम! गेंदबाजों को मिलेगा यह बड़ा फायदा

आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होगी। पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं अब नए नियम लागू किए गए हैं, जिससे इस सीजन में बदलाव होने जा रहा है।
आईपीएल 2025 में बदल जाएंगे ये नियम! गेंदबाजों को मिलेगा यह बड़ा फायदा

आईपीएल 2025 में अब नए नियम लागू किए जाएंगे। दरअसल, अब नो-बॉल और वाइड के निर्णय को लेकर भी बदलाव किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो और किसी भी टीम को नुकसान न पहुंचे। इसके लिए नई तकनीक को जोड़ा जाएगा, जिससे अब और सटीक फैसला लिया जा सके।

दरअसल, आईपीएल 2025 में अगर कोई गेंदबाज 2 से ज्यादा शॉर्ट गेंद फेंकेगा, तो उसे नो-बॉल करार दे दिया जाएगा। बता दें कि आईपीएल 2024 में नई टेक्नोलॉजी को जोड़ा गया था, जिसमें खिलाड़ी की कमर की ऊंचाई से अगर गेंद पास होती थी, तो उसे नो-बॉल करार दिया जाता था। अब इसी कड़ी में आईपीएल 2025 में एक और टेक्नोलॉजी को जोड़ा जा रहा है।

इस टेक्नोलॉजी की मदद ली जाएगी

दरअसल, टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से एक सूत्र ने जानकारी दी है कि बल्लेबाज को क्रीज के अंदर खड़ा कर उसकी कमर की ऊंचाई, कंधों की ऊंचाई और सिर की ऊंचाई का मैप लिया जाएगा। इसके बाद डेटा को सिस्टम में अपलोड किया जाएगा, जिससे हॉक-आई ऑपरेटर इसका इस्तेमाल कर सके। यह ऑपरेटर थर्ड अंपायर के साथ रहेगा, जिससे कमर की ऊंचाई वाली फुल टॉस गेंद, बाउंसर, नो-बॉल और वाइड बॉल का अंदाजा लगाया जा सके। हर खिलाड़ी का डेटा लिया जाएगा और जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल किया जाएगा।

अब गेंद पर लगा सकेंगे लार?

बता दें कि बीसीसीआई ने नए नियमों को जोड़ते हुए अब गेंद पर लार लगाने की मंजूरी दे दी है। बता दें कि कोविड-19 की वजह से बीसीसीआई द्वारा इस नियम पर रोक लगाई गई थी। खिलाड़ियों को सिर्फ पसीने के इस्तेमाल की मंजूरी दी गई थी, लेकिन अब आईपीएल 2025 में वे गेंद पर लार लगा सकेंगे। दरअसल, गुरुवार को मुंबई में कप्तानों की मीटिंग में यह फैसला लिया गया। हालांकि, अभी तक बोर्ड की ओर से इस पर आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, जबकि आईसीसी की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में इन नियमों पर छूट नहीं दी गई है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews