IPL 2026 की ऑक्शन डेट आई सामने, एक बार फिर विदेश मे होगा आयोजित, जानिए क्या है इसके पीछे का कारण?

आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन विदेश में आयोजित करवाया जाएगा। बता दें कि यह लगातार तीसरी बार होने वाला है जब आईपीएल का ऑक्शन विदेश में होगा। चलिए जानते हैं मिनी ऑक्शन की डेट क्या होने वाली है।
IPL 2026 की ऑक्शन डेट आई सामने, एक बार फिर विदेश मे होगा आयोजित, जानिए क्या है इसके पीछे का कारण?

आईपीएल 2026 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन 15 से 18 दिसंबर के बीच दुबई, मस्कट या दोहा में आयोजित किया जाएगा। दरअसल, पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि मिनी ऑक्शन भारत में आयोजित किया जा सकता है, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर से जनवरी का सीजन भारत में शादियों के लिए पिक टाइम होता है। ऐसे में बड़े होटल, रिसॉर्ट्स या कन्वेंशन सेंटर पहले से बुक रहते हैं। यही कारण है कि मिनी ऑक्शन को अब फिर से विदेश में शिफ्ट किया गया है।

दरअसल, ऑक्शन में 10 टीमों के प्रतिनिधि, कोच, मैनेजर्स और ब्रॉडकास्ट क्रू शामिल होते हैं। ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में इन्हें छोटे स्थान पर मैनेज करना मुश्किल होता है। इसी वजह से बोर्ड ने एक बार फिर ऑक्शन को विदेश में कराने का फैसला लिया है।

क्या है इसके पीछे का कारण?

आईपीएल 2025 के लिए साल 2024 में मेगा ऑक्शन भी सऊदी अरब के जेद्दा शहर में हुआ था। इसके पीछे का कारण भी भारत में वेन्यू की कमी और लॉजिस्टिक्स की समस्याओं को बताया गया था। भारत में दिसंबर से जनवरी तक शादियों का पीक समय होता है, ऐसे में बीसीसीआई को इस बड़े इवेंट को मैनेज करना बेहद मुश्किल हो जाता। बता दें कि अब यह लगातार तीसरा साल होगा जब आईपीएल का ऑक्शन विदेश में आयोजित किया जाएगा। 2024 और 2025 में भी आईपीएल का ऑक्शन विदेश में कराया गया था। साल 2024 में आईपीएल का ऑक्शन दुबई, यूएई में आयोजित किया गया था।

इस जगह पर आयोजित किया जा सकता है

हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन किस देश में आयोजित किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक इस बार दुबई, मस्कट और दोहा के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं, लेकिन सबसे प्रबल दावेदार के रूप में दुबई को देखा जा रहा है। बता दें कि दुबई में पिछले कई सालों में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा कई बड़े इवेंट्स कराए जा चुके हैं। ऐसे में यहां का इंफ्रास्ट्रक्चर बीसीसीआई और आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए उपयुक्त माना जा रहा है। 2014 में भी आईपीएल के शुरुआती मुकाबले यूएई में ही कराए गए थे, जब आम चुनावों के कारण आईपीएल को शिफ्ट किया गया था।

अगर आईपीएल 2026 की डेट पर नजर डालें तो आईपीएल का 19वां सीजन 20 मार्च से शुरू हो सकता है। हालांकि अभी तक इसे लेकर शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। बता दें कि इस दौरान घरेलू क्रिकेट की कई बड़ी टूर्नामेंट्स खेले जाएंगी, ऐसे में बीसीसीआई इसे ध्यान में रखते हुए इसका शेड्यूल तैयार कर सकती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews