IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में इन पांच विकेटकीपर बल्लेबाजों पर रहेगी टीमों की नजर, हो सकती है पैसों की बारिश!

आईपीएल 2026 को लेकर अभी से चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। बता दें कि 16 दिसंबर को आईपीएल के 19वें संस्करण को लेकर मिनी ऑक्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें कुल 359 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी, जिसमें 40 विकेटकीपर भी शामिल रहेंगे। चलिए जानते हैं कि इस बार किन पाँच विकेटकीपरों पर टीमें बोली लगा सकती हैं।
IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में इन पांच विकेटकीपर बल्लेबाजों पर रहेगी टीमों की नजर, हो सकती है पैसों की बारिश!

आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन अब नजदीक है। कुल 359 खिलाड़ियों पर 16 दिसंबर को बोली लगाई जाएगी। टीमें इन खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने की कोशिश करेंगी, हालांकि केवल 77 खिलाड़ियों को ही खरीदा जाएगा। मिनी ऑक्शन में कुल 40 विकेटकीपरों पर बोली लगाई जाएगी। इस बार विकेटकीपरों के बीच सबसे रोमांचक टक्कर देखने को मिलेगी। बता दें कि कई टीमें इस बार विकेटकीपर की तलाश में हैं। ऐसे में हम आपको पाँच ऐसे विकेटकीपरों के बारे में बता रहे हैं जिन पर आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में खूब पैसा लगाया जा सकता है।

जेमी स्मिथ

इस लिस्ट में पहला नाम इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी जेमी स्मिथ का हो सकता है। जेमी स्मिथ ने पिछले कुछ समय में इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि अब तक उन्होंने ज्यादा मुकाबले नहीं खेले, लेकिन इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने सभी को हैरान किया है। स्मिथ ने पाँच T20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 194 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। T20 क्रिकेट में जेमी स्मिथ ने अब तक कुल 97 मुकाबलों में बल्लेबाजी करते हुए 1687 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 144 रहा है। ऐसे में विकेटकीपर की तलाश कर रही टीमें इस खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करने की कोशिश करेंगी। इस लिस्ट में कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जैसी टीमें शामिल हो सकती हैं।

बेन डकैत

इसके अलावा इस लिस्ट में बेन डकैत का नाम भी शामिल है। बेन डकैत ने भी पिछले कुछ समय में इंग्लैंड के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। सबसे बड़ी खासियत यह है कि बेन डकैत सलामी बल्लेबाज के रूप में खेल सकते हैं। ऐसी टीमें जिन्हें ओपनर बल्लेबाज की तलाश है, वे इस विकेटकीपर के पीछे जा सकती हैं। राजस्थान रॉयल्स एक ऐसा ही नाम हो सकता है। बेन डकैत ने 216 T20 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 140 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 5397 रन बनाए हैं, जबकि इंग्लैंड के लिए खेलते हुए उनका स्ट्राइक रेट 154 रहा है।

वंश वेदी

इस लिस्ट में तीसरा नाम भारतीय खिलाड़ी वंश वेदी का हो सकता है। डोमेस्टिक क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने खूब चर्चाएं बटोरी हैं। आईपीएल 2025 में भी यह खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में शामिल था, हालांकि इन्हें कोई मुकाबला खेलने को नहीं मिला। दरअसल 22 साल के वंश वेदी चोट के कारण पिछले सीजन से बाहर हो गए थे। लेकिन हाल ही में खेली गई दिल्ली प्रीमियर लीग में वंश वेदी ने नौ मुकाबलों में 187 के स्ट्राइक रेट से 187 रन बनाए थे। ऐसे में विकेटकीपर बल्लेबाज की तलाश कर रही टीमें इनके पीछे जा सकती हैं।

रूचित अहीर

इस लिस्ट में चौथा नाम रूचित अहीर का हो सकता है। रूचित अहीर ने डोमेस्टिक क्रिकेट में सौराष्ट्र की ओर से खेलते हुए कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज किए हैं। T20 क्रिकेट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। अब तक T20 क्रिकेट में रूचित अहीर ने 12 मुकाबलों में 169 की लाजवाब स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है, जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल हैं। रूचित अहीर को डोमेस्टिक क्रिकेट में लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए भी जाना जाता है। इसके अलावा वह विकेटकीपर के रूप में भी बेहद मजबूत खिलाड़ी माने जाते हैं।

कार्तिक शर्मा

वहीं इस लिस्ट में आखिरी नाम कार्तिक शर्मा का हो सकता है। बता दें कि कार्तिक शर्मा राजस्थान के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते हैं। कार्तिक शर्मा का T20 स्ट्राइक रेट बेहतरीन है। उन्होंने अब तक T20 में 11 पारियों में खेलते हुए 163 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है और कुल 334 रन बनाए हैं। कार्तिक शर्मा मात्र 19 वर्ष के हैं और इस युवा खिलाड़ी ने सभी को प्रभावित किया है। कार्तिक शर्मा का लिस्ट-ए क्रिकेट में स्ट्राइक रेट 118 रहा है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews