IPL 2026 में वापसी के लिए तैयार MS धोनी, CSK ने दिया बड़ा अपडेट, इस टीम के खिलाफ खेलेंगे पहला मैच

IPL 2026 में फैन्स इस समय एमएस धोनी की वापसी का इंतजार कर रहे है। अगर आप भी इन्हीं में से एक हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें धोनी अभ्यास के दौरान विकेटकीपिंग करते नजर आ रहे हैं।
IPL 2026 में वापसी के लिए तैयार MS धोनी, CSK ने दिया बड़ा अपडेट, इस टीम के खिलाफ खेलेंगे पहला मैच

IPL 2026 के शुरुआती मुकाबलों में नहीं दिखे MS धोनी की वापसी को लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें धोनी अभ्यास के दौरान विकेटकीपिंग करते नजर आए है। इससे यह उम्मीद बढ़ गई है कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनका पहला मैच हो सकता है। दरअसल आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले ही यह साफ कर दिया गया था कि धोनी काफ इंजरी की वजह से शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे।

दरअसल सीजन शुरू होने के दिन यानी 28 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया था कि वह कम से कम दो हफ्तों तक टीम से बाहर रहेंगे। हालांकि दो हफ्ते से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी धोनी मैदान पर नहीं उतरे थे, जिससे फैंस के बीच चिंता बढ़ने लगी थी। अब टीम के ताजा अपडेट के बाद उनकी वापसी लगभग तय मानी जा रही है।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ MS Dhoni की वापसी

बता दें कि आईपीएल में MS धोनी की मौजूदगी हमेशा चर्चा का विषय रहती है। दरअसल मंगलवार शाम चेन्नई सुपर किंग्स ने जो वीडियो शेयर किया, उसमें धोनी विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस करते नजर आए। इससे पहले भी टीम ने उनके अभ्यास के कुछ वीडियो शेयर किए थे लेकिन उनमें वह सिर्फ बल्लेबाजी या हल्की ट्रेनिंग करते दिखाई दिए थे। हालांकि विकेटकीपिंग करते हुए दिखना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि धोनी अब मैच खेलने के लिए तैयार हैं।

जानकारी दे दें कि चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ 23 अप्रैल को होना है। यह मैच आईपीएल के सबसे बड़े मुकाबलों में गिना जाता है क्योंकि दोनों टीमों की पुरानी और मजबूत प्रतिद्वंदी मानी जाती रही है।

IPL 2026 में CSK की हालत

वहीं आईपीएल 2026 में अब तक चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। दरअसल टीम ने अब तक 6 लीग मैच खेले हैं जिनमें से सिर्फ 2 में जीत मिली है जबकि 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इस समय टीम के पास सिर्फ 4 पॉइंट्स हैं और नेट रनरेट भी निगेटिव में है। इसी वजह से पॉइंट्स टेबल में चेन्नई आठवें स्थान पर है। वहीं ऐसे हालात में MS धोनी की वापसी टीम के लिए काफी अहम मानी जा रही है। धोनी सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं बल्कि टीम के सबसे अनुभवी लीडर भी माने जाते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews