IPL 2026 में खड़ा हुआ नया विवाद! ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट पीते दिखे राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग, वीडियो हुआ वायरल

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग का ड्रेसिंग रूम का वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। वहीं अब ई-सिगरेट पीते दिखने पर सवाल उठ रहे हैं क्योंकि भारत में वेपिंग बैन है।
IPL 2026 में खड़ा हुआ नया विवाद! ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट पीते दिखे राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग, वीडियो हुआ वायरल

IPL 2026 में एक नया विवाद सामने आया है। दरअसल रियान पराग ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट पीते नजर आए हैं। पंजाब के खिलाफ मैच के दौरान यह वीडियो वायरल हुआ था। वहीं अब इस पर BCCI की कार्रवाई की चर्चा तेज हो गई है। दरअसल वीडियो राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी के दौरान का बताया जा रहा है जिसमें पराग अपने साथियों के बीच बैठे दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि भारत में ई-सिगरेट पर पहले से प्रतिबंध है ऐसे में एक इंटरनेशनल लेवल खिलाड़ी और टीम कप्तान का इस तरह कैमरे में आना बड़ा मुद्दा बन गया है। दरअसल खेल के साथ-साथ यह मामला कानून और प्रोफेशनल व्यवहार दोनों से जुड़ा माना जा रहा है।

कानूनी नियमों का मामला

दरअसल भारत सरकार ने 2019 में ई-सिगरेट पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया था। इसके तहत उत्पादन, बिक्री, स्टोरेज और विज्ञापन सभी पर रोक है। ऐसे में सार्वजनिक जगह पर इसका इस्तेमाल भी गलत माना जाता है। इसके अलावा खेल संगठनों के अपने आचार नियम भी होते हैं। IPL जैसे बड़े टूर्नामेंट में खिलाड़ियों से उम्मीद की जाती है कि वे अनुशासन बनाए रखेंगे। ऐसे मामलों में पहले भी जुर्माना या मैच फीस कटने जैसे कदम उठाए जा चुके हैं।

BCCI की कार्रवाई पर नजर

वहीं अब पूरा मामला BCCI के पास पहुंच चुका है। दरअसल BCCI इस घटना को गंभीरता से ले सकता है और खिलाड़ी से जवाब मांग सकता है। वहीं अगर जांच में नियमों का उल्लंघन साबित होता है तो पराग पर जुर्माना, सस्पेंशन या मैच बैन जैसी कार्रवाई भी हो सकती है। जानकारी दे दें कि राजस्थान रॉयल्स के लिए यह दूसरा विवाद है। इससे पहले टीम के मैनेजर मोबाइल इस्तेमाल करते पकड़े गए थे जो प्रोटोकॉल के खिलाफ था। लगातार विवाद टीम की छवि पर असर डाल सकते हैं खासकर जब कप्तान खुद इसमें शामिल दिखे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews