Hindi News

IPL 2026: इस भारतीय दिग्गज ने चुनी प्लेऑफ की सुपर 4 टीम, बुमराह-पंत पर भी दी राय

Written by:Rishabh Namdev
Published:
IPL 2026 प्लेऑफ की रेस में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव ने अपनी पसंदीदा 4 टीमों का खुलासा किया है। दरअसल उन्होंने जसप्रीत बुमराह व ऋषभ पंत पर भी इस दौरान टिप्पणी की है।
IPL 2026: इस भारतीय दिग्गज ने चुनी प्लेऑफ की सुपर 4 टीम, बुमराह-पंत पर भी दी राय

आईपीएल 2026 प्लेऑफ की रेस में दिग्गज खिलाड़ियों की राय सामने आने लगी है। वहीं पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव ने अब प्लेऑफ के लिए अपनी चार पसंदीदा टीमों के नाम बताए हैं। मौजूदा आईपीएल सीजन में लीग स्टेज अब समाप्ति की ओर है। कई टीमों के बीच अंतिम चार में जगह बनाने की कड़ी होड़ है। इस बीच, उमेश यादव ने प्लेऑफ में पहुंचने वाली सबसे बड़ी दावेदार टीमों की सूची जारी की है।

दरअसल आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की दौड़ काफी दिलचस्प बनी हुई है। अब तक 49 मैच खेले जा चुके हैं। लखनऊ और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 50वां मैच खेला जा रहा है। इस समय तक कोई भी टीम टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है। साथ ही, किसी भी टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई भी नहीं किया है। ताजा प्वाइंट्स टेबल को देखें तो पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ में पहुंचने की प्रमुख दावेदार बनी हुई हैं। दूसरी ओर, कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस की राहें काफी मुश्किल दिख रही हैं। इन्हीं हालातों के बीच, पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव ने अपनी राय व्यक्त की है।

इन चार टीमों का लिया नाम

वहीं जियोस्टार के विशेषज्ञ के तौर पर आईपीएल के दौरान उमेश यादव से प्लेऑफ की संभावित टीमों के बारे में पूछा गया था। उन्होंने अपनी टिप्पणी में कहा कि “पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद शीर्ष चार की संभावित दावेदार हैं।” उनकी इस भविष्यवाणी ने क्रिकेट प्रशंसकों के बीच नई बहस छेड़ दी है। इन टीमों के प्रदर्शन को देखते हुए उनकी राय महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उमेश यादव ने मौजूदा सीजन में विभिन्न टीमों के प्रदर्शन का गहन विश्लेषण किया है।

बुमराह के प्रदर्शन पर भी अपनी बात रखी

उमेश यादव ने मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि जसप्रीत बुमराह के लिए आईपीएल 2026 का यह सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। उनके अनुसार, बुमराह का प्रदर्शन इस सीजन में लगातार एक जैसा नहीं रहा है। कभी-कभी उन्हें पावरप्ले में गेंदबाजी करने के लिए बुलाया जाता है। वहीं, कभी-कभी वह ऐसे हालात में गेंदबाजी करने आते हैं जब उन पर कोई दबाव नहीं होता है। उमेश यादव ने स्पष्ट किया कि इन स्थितियों का असर उनके प्रदर्शन पर सीधे तौर पर पड़ रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि मुंबई इंडियंस टीम को बुमराह के लिए आक्रामक गेंदबाजी के मौके बनाने चाहिए। इससे उन्हें विकेट लेने के ज्यादा अवसर मिल सकेंगे।

ऋषभ पंत की फॉर्म पर भी प्रतिक्रिया दी

इसके अलावा, उमेश यादव ने लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत की फॉर्म पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत की फॉर्म की वजह से लखनऊ सुपर जायंट्स को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। टीम सही संयोजन मैदान पर उतारने में भी नाकाम रही है। पंत के खराब प्रदर्शन का सीधा असर टीम के नतीजों पर दिख रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स को अपनी रणनीति में बदलाव करने की आवश्यकता है, ताकि वे प्लेऑफ की दौड़ में बने रह सकें। उमेश यादव की इन टिप्पणियों से आईपीएल 2026 की प्लेऑफ की रेस और भी गर्मा गई है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews