आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स लेगी बड़ा फैसला! इन खिलाड़ियों की करेगी छुट्टी, जानिए नाम

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की टीम एक नए अवतार में नजर आ सकती है। राजस्थान रॉयल्स कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है, जबकि नए युवा खिलाड़ियों पर दांव खेल सकती है। चलिए जानते हैं कि आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स किन खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है।
आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स लेगी बड़ा फैसला! इन खिलाड़ियों की करेगी छुट्टी, जानिए नाम

आईपीएल 2026 को लेकर राजस्थान रॉयल्स ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बता दें कि 15 नवंबर तक सभी टीमों को अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंपनी होगी। ऐसे में अब राजस्थान रॉयल्स को जल्द ही फैसला करना होगा कि कौन से खिलाड़ी टीम से बाहर रहने वाले हैं। पिछले कुछ समय से राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को लेकर कई तरह की खबरें वायरल हुई थीं। दावा किया जा रहा है कि संजू सैमसन को टीम आईपीएल 2026 में अपने साथ नहीं जोड़ेगी, हालांकि टीम की ओर से अब तक इसे लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

लेकिन संजू सैमसन के अलावा भी राजस्थान रॉयल्स की टीम कुछ बड़े खिलाड़ियों को बाहर कर सकती है। बता दें कि आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन दिसंबर में आयोजित किया जाएगा। हालांकि अब तक तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि 15 दिसंबर को मिनी ऑक्शन आयोजित किया जा सकता है।

क्या टीम को नया कप्तान मिलेगा?

संजू सैमसन ने आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से मात्र कुछ मुकाबले खेले थे। चोट से जूझने के कारण सैमसन पूरा सीजन नहीं खेल पाए थे, जिसके बाद टीम ने रियान पराग को कप्तान बनाने का निर्णय किया था। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि राजस्थान की टीम एक बार फिर संजू सैमसन को बाहर करते हुए रियान पराग को अब फुल-टाइम कप्तान बना सकती है। संजू सैमसन ने पिछले आईपीएल में राजस्थान के लिए खेले मुकाबलों में कोई खास प्रदर्शन नहीं किया था, जबकि ओवरऑल आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो वह सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। सैमसन ने अब तक आईपीएल में 4700 रन बना लिए हैं। अगर उन्हें राजस्थान द्वारा रिलीज किया जाता है, तो कई बड़ी टीमें कप्तान के चेहरे के तौर पर उन्हें अपनी टीम में शामिल कर सकती हैं।

ये खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर

संजू सैमसन के अलावा राजस्थान रॉयल्स और भी कई खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर सकती है। बता दें कि श्रीलंकाई स्पिनर महीश तीक्ष्णा अब टीम से बाहर जा सकते हैं। आईपीएल 2025 में राजस्थान की टीम ने उन्हें 4.40 करोड़ रुपए में टीम में शामिल किया था, लेकिन तीक्ष्णा ने कोई खास प्रदर्शन नहीं किया। उन्होंने पूरे सीजन में मात्र 11 विकेट हासिल किए थे और 9.26 की इकॉनमी से गेंदबाजी की थी। अब ऐसे में उन्हें रिलीज करते हुए टीम एक और स्पिनर को जोड़ सकती है। इसके अलावा टीम वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर को भी टीम से बाहर कर सकती है। इस स्टार बल्लेबाज ने आईपीएल 2025 में 14 मुकाबलों में केवल 239 रन बनाए थे और उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, जबकि टीम ने उन पर 11 करोड़ रुपए खर्च किए थे। अब टीम हेटमायर को रिलीज कर किसी नए फिनिशर या पावर हिटर पर दांव खेल सकती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews