ट्रेड डील को लेकर वाशिंगटन सुंदर ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या सच में IPL 2026 में CSK में शामिल होंगे?

हाल ही में वाशिंगटन सुंदर को लेकर खबरें वायरल हुई थीं कि उन्हें लेकर आईपीएल 2026 से पहले गुजरात टाइटंस की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ट्रेड डील कर सकती है, लेकिन अब इस मामले में खुद वाशिंगटन सुंदर की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। चलिए जानते हैं, उन्होंने क्या कहा।
ट्रेड डील को लेकर वाशिंगटन सुंदर ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या सच में IPL 2026 में CSK में शामिल होंगे?

IPL 2026 में फिलहाल काफी समय है, लेकिन अब इसे लेकर फ्रेंचाइजी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बता दें कि 15 नवंबर तक सभी टीमों को अपने रिटेंड खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंपनी है। हाल ही में इसी बीच वाशिंगटन सुंदर को लेकर बड़ी खबर वायरल हुई थी। दरअसल, दावा किया जा रहा था कि वाशिंगटन सुंदर को आईपीएल 2026 के संस्करण से पहले गुजरात टाइटंस की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ट्रेड डील कर सकती है। दावा यह भी किया गया था कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ऐसे ट्रेड डील के लिए तैयार हो गई है। लेकिन अब वाशिंगटन सुंदर ने खुद वायरल हो रही इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है और अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है।

जानकारी के अनुसार, वाशिंगटन सुंदर को गुजरात टाइटंस की टीम ने 3.2 करोड़ रुपए में अपनी टीम में आईपीएल 2024 में शामिल किया था। हालांकि पिछले सीजन वाशिंगटन सुंदर ने सिर्फ कुछ मुकाबले खेले थे, जिनमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। उनके प्रदर्शन को देखते हुए ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के साथ ट्रेड डील की खबरें सामने आई थीं।

रविचंद्रन अश्विन ने किया खुलासा

दरअसल, इस बात का खुलासा रविचंद्रन अश्विन की ओर से किया गया। चेन्नई की टीम के पूर्व खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने ट्रेड डील को लेकर वाशिंगटन सुंदर से बात की थी। उन्होंने दावा किया कि वाशिंगटन सुंदर ने कहा है कि उनके लिए यह एक नई बात है। अश्विन ने बताया कि वाशिंगटन सुंदर इस खबर को जानकर खुद हैरान रह गए। अश्विन ने कहा कि गुजरात टाइटंस के दौरान वाशिंगटन सुंदर ने अपने कार्यकाल का आनंद लिया और गेंदबाजी-बल्लेबाजी दोनों में सुधार किया। रविचंद्रन अश्विन ने कहा, “जब मैंने उनसे इन अटकलों के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा हां, मैंने देखा अन्ना, लेकिन मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।”

क्या बोले वाशिंगटन सुंदर?

दरअसल, इस दौरान वाशिंगटन सुंदर ने कहा कि के. विग्नेश ने उन्हें पिछले साल गुजरात टाइटंस में शामिल किया था। वह गुजरात के लिए सभी मैच नहीं खेल पाए थे, लेकिन उन्हें गुजरात के लिए खेलने में मजा आया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने खेल में सुधार किया, बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में सुधार करने का मौका मिला। सुंदर ने कहा, “मैंने अच्छा अभ्यास किया था और अपने खेल का आनंद लिया, लेकिन मुझे ट्रेड डील के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मुझे इस बारे में अब तक कोई कॉल नहीं आया है।”

हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वाशिंगटन सुंदर को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 3.2 करोड़ रुपए में ट्रेड डील के जरिए अपनी टीम में शामिल कर लिया है। इसी प्राइस में सुंदर को गुजरात टाइटंस ने पिछले साल अपनी टीम में शामिल किया था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews