ये है IPL के इतिहास के 5 सबसे सफल विकेटकीपर, जानिए किस नंबर पर आता है MS धोनी का नाम

क्रिकेट के इतिहास में जिस भी टीम के पास मजबूत विकेटकीपर बल्लेबाज रहा है उसने क्रिकेट के हर फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। विकेटकीपर हमेशा से ही टीम की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। चलिए जानते हैं आईपीएल के इतिहास में किन विकेटकीपर बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा डिसमिसल किए और अपनी टीम को आगे लेकर गए।
IPL के इतिहास के 5 सबसे सफल विकेटकीपर

आईपीएल 2026 की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। हर टीम इसके लिए अपने खिलाड़ियों को तैयार कर रही है। हाल ही में टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। इस दौरान कई खिलाड़ियों को रिलीज किया गया है। हालांकि इस बार भी सभी टीमों के पास एक पक्ष बेहद मजबूत नजर आ रहा है और वह है विकेटकीपर बल्लेबाज का। हर सीजन में टीमें विकेटकीपर बल्लेबाज को अपने साथ बनाए रखने की पूरी कोशिश करती हैं। दरअसल आईपीएल में भी विकेटकीपर बल्लेबाज महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिस भी टीम के पास मजबूत विकेटकीपर रहा है, उसने अच्छा प्रदर्शन किया है।

हम आपको आईपीएल के इतिहास के कुछ ऐसे विकेटकीपर बता रहे हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा डिसमिसल किए और अच्छी कीपिंग के साथ बेहतरीन बल्लेबाजी भी की। हर टीम बल्लेबाजी और कीपिंग में मजबूत खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ने का प्रयास करती है।

महेंद्र सिंह धोनी

सबसे पहले आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल विकेटकीपर बल्लेबाज का नाम महेंद्र सिंह धोनी का आता है। महेंद्र सिंह धोनी सबसे ज्यादा शिकार करने के मामले में पहले नंबर पर हैं। धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे सफल विकेटकीपर बल्लेबाज रहे हैं। अब तक धोनी ने दो टीमों के लिए मुकाबले खेले हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा वह राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए भी खेल चुके हैं। धोनी ने आईपीएल में कुल 278 मुकाबले खेले हैं जिनमें 201 डिसमिसल किए हैं। धोनी ने 154 कैच और 47 स्टंपिंग की हैं।

दिनेश कार्तिक

जबकि दूसरे नंबर पर इस लिस्ट में दिनेश कार्तिक का नाम आता है। दिनेश कार्तिक सबसे सफल विकेटकीपरों में से एक हैं। दिनेश कार्तिक ने कई टीमों के लिए क्रिकेट खेला है। आईपीएल में वह छह टीमों के लिए मुकाबले खेल चुके हैं। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, गुजरात लायंस, पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर जैसी टीमों के लिए खेला। कार्तिक ने आईपीएल के 257 मुकाबले में 174 डिसमिसल किए हैं। उन्होंने 137 कैच और 37 स्टंपिंग की हैं।

रिद्धिमान साहा

तीसरे नंबर पर इस लिस्ट में शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा का नाम आता है। रिद्धिमान साहा ने भारत के लिए भी अच्छा प्रदर्शन किया है। आईपीएल में सबसे ज्यादा शिकार करने के मामले में रिद्धिमान साहा तीसरे नंबर पर हैं। साहा ने चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स इलेवन और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए क्रिकेट खेला है। रिद्धिमान साहा ने कुल 170 आईपीएल मुकाबलों में 113 डिसमिसल किए हैं, जिनमें 87 कैच और 26 स्टंपिंग शामिल हैं।

ऋषभ पंत

वहीं इस लिस्ट में चौथा नाम विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का है। इस युवा खिलाड़ी ने आईपीएल में सभी को प्रभावित किया है। ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम के लिए अब तक क्रिकेट खेला है। आईपीएल के अब तक के 125 मुकाबलों में ऋषभ पंत 101 डिसमिसल कर चुके हैं। ऋषभ पंत ने 77 कैच और 24 स्टंपिंग की हैं।

रॉबिन उथप्पा

पांचवें नंबर पर इस लिस्ट में रॉबिन उथप्पा का नाम आता है। रॉबिन उथप्पा ने भी लंबे समय तक मजबूत विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में अपनी पहचान बनाए रखी। रॉबिन उथप्पा ने चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस, पुणे वॉरियर्स इंडिया, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के लिए क्रिकेट खेला। उथप्पा ने आईपीएल के 205 मुकाबलों में 90 डिसमिसल किए हैं, जिनमें 58 कैच और 32 स्टंपिंग शामिल हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews