IPL Auction 2023: इस दिन होगी खिलाड़ियों की नीलामी, बेंगलुरू में मिनी ऑक्शन का होगा आयोजन, जानें डिटेल्स

IPL Auction 2023: इस दिन होगी खिलाड़ियों की नीलामी, बेंगलुरू में मिनी ऑक्शन का होगा आयोजन, जानें डिटेल्स

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। इंडियन प्रीमियम लीग क्रिकेट के बड़े टूर्नामेंट में से एक है, जिसमें दिग्गज खिलाड़ी भाग लेते है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले खिलाड़ियों की नीलामी (IPL Auction 2023) की जाती है। 2022 में आईपीएल ऑक्शन बहुत रोमांचक रहा, जिसमें कई नए खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिल तो वहीं कुछ दिग्गज खिलाड़ियों की बोली ही नहीं लगी। आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ चुकी है।

यह भी पढ़े…छिंदवाड़ा : युवक-युवती के शव की गुत्थी सुलझी, देवर ने ही भाभी और उसके प्रेमी को मारा

फैंस को भी आईपीएल 2023 का इंतजार है। रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई आईपीएल 2023 के नीलामी की तैयारियां शुरू कर चुका है। मिली जानकारी के मुताबिक इस साल 16 दिसंबर को बेंगलुरू में मिनी ऑक्शन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसमें कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल होंगे। बता दें की कोरोना काल के बाद 2023 में दूसरी बार आईपीएल का आयोजन होने जा रहा है।

यह भी पढ़े…दिलों पर करने राज iQOO ला रहा है धांसू 5G स्मार्टफोन, मिनटों में होगा फुल चार्ज, लॉन्च की डेट कर लें नोट 

भारत में आईपीएल एक त्योहार की तरह है, जिसके लिए दर्शक इंतजार करते हैं और हर दिन आपके पसंदीदा टीम के हार-जीत को बांटते हैं। बता दें पिछले साल आईपीएल 2022 में कुल 10 टीमों ने हिस्सा लिया था। साथ ही इनमें से दो टीम बिल्कुल नई थी। रिपोर्ट की माने तो पिछले आईपीएल सीरीज के मेगा ऑक्शन के लिए 90 करोड़ का पर्स था, जो इस साल बढ़कर 95 करोड़ रुपये तक पहुँच सकता है। आईपीएल 2022 में गुजरात टिटनस राजस्थान रॉयल को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। वहीं रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस सबसे सफल टीम बनी थी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews