IND vs IRE: टीम इंडिया की शर्मनाक हार, आयरलैंड के गेंदबाजोंं ने 148 रन पर किया ऑल आउट, 34 रन से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को करारी शिकस्त मिली है। आयरलैंड ने टीम इंडिया को 148 रनों पर ऑल आउट करके 34 रनों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। अभिषेक शर्मा ने अर्धशतक बनाया और हर्षित राणा ने 3 विकेट झटके।
IND vs IRE T20 series 2026

भारत बनाम आयरलैंड के बीच 2 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज शुक्रवार से हो चुका है और पहले ही मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा और सीरीज भी हाथ से गई। आयरलैंड और भारतीय टीम के बीच पहला मुकाबला बेलफास्ट के स्टेडियम में खेला गया जहां टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम ने 20 ओवर में 182 रन बनाए। वहीं जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 148 रनों पर ही सिमट गई और आयरलैंड ने पहला टी20 मैच 34 रनों से जीत लिया। भारतीय टीम पहली बार टी20 मैच में आयरलैंड से हारी है।

बता दें कि बेलफास्ट के स्टेडियम की पिच पर श्रेयस अय्यर का टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला गलत साबित हुआ। मेजबान आयरलैंड को 182 रनों के स्कोर तक पहुंचाने में उनके कप्तान लॉरकेन टकर और गेरेथ डिनाली ने बल्ले से शानदार योगदान दिया तो वहीं भारतीय टीम की ओर से गेंदबाजी में लंबे समय के बाद वापसी कर रहे हर्षित राणा का कमाल देखने को मिला। राणा ने इस मैच में कुल 3 विकेट हासिल किए।

148 रन पर सिमटी टीम इंडिया, बल्लेबाजी हुई फेल

भारतीय टीम की ओर से बात करें तो अभिषेक शर्मा को छोड़कर सभी बल्लेबाजों ने निराश किया और एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए। आयरलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 183 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था लेकिन जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 18.5 ओवर में 148 रन ही बना सकी। टीम के प्रदर्शन की बात करें तो भारतीय टीम की शुरूआत की बेहद निराशाजनक रही। ओपनर अभिषेक शर्मा ने तो आते ही मैदान पर तूफान ला दिया और महज 20 गेंदों में 7 चौकों और 2 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 250.00 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 50 रन बना दिए लेकिन संजू सैमसन का बल्ला खामोश रहा। संजू 5 रन बनाकर जय मूंदड़ा की गेंद का शिकार हो गए।

वहीं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे ईशान किशन भी क्रीज पर संघर्ष करते नजर आए और 5 गेंद खेलने के बाद महज 1 रन बनाकर मैट हॉलार्ड ने पवेलियन भेज दिया। वहीं भारतीय दर्शकों को कप्तान श्रेयस अय्यर से काफी उम्मीदें थी लेकिन अय्यर ने सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अय्यर 7 गेंदों में केवल 3 रन बनाकर जॉर्ज डॉकरेल का शिकार हो गए। वहीं वाशिंगटन सुंदर को भी महज 9 रन पर पवेलियन लौट गए। तिलक वर्मा ने 21 गेंदों में 3 चौकों की मदद से केवल 19 रन ही बनाए। शिवम दुबे भी 14 गेंदों पर 25 रन ही बना सके। वहीं आयरलैंड टीम की ओर से कप्तान लोर्कान टकर ने 36 गेंदों में 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा गेराथ डेलानी ने 32 गेंद में 49 रन बनाए।

भारतीय टीम की गेंदबाजी

आयरलैंड के खिलाफ भारतीय गेंदबाजी ने भी काफी निराश किया। भारत की ओर से हर्षित राणा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा महंगे साबित हुए। उन्होंने बिना कोई विकेट लिए 57 रन दिए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट हासिल किए जबकि शिवम दुबे को एक सफलता मिली। भारतीय टीम के गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन से आयरलैंड ने 182 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

आयरलैंड- टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर, कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, जय मूंदरा, मैथ्यू हॉलार्ड।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews