ईशान किशन की ऐतिहासिक पारी के चलते झारखंड ने जीता सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट, टीम ने बनाया 264 रनों का स्कोर

सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में ईशान किशन ने इतिहास रच दिया है। ईशान किशन की धुआंधार पारी के चलते झारखंड की टीम ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला 69 रनों से जीत लिया है। ईशान किशन ने कप्तानी पारी खेलते हुए 101 रन बनाए। अपनी पारी में ईशान किशन ने 10 छक्के जड़े।
ईशान किशन की ऐतिहासिक पारी के चलते झारखंड ने जीता सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट, टीम ने बनाया 264 रनों का स्कोर

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी एलीट 2025 का फाइनल मुकाबला झारखंड और हरियाणा की टीम के बीच खेला गया, जिसमें झारखंड की टीम ने 69 रनों से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। दरअसल झारखंड की टीम ने इतिहास रच दिया। फाइनल मुकाबले में झारखंड ने 262 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया, जिसे हरियाणा की टीम हासिल नहीं कर सकी और मुकाबला हार गई।

फाइनल मुकाबला महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे में खेला गया। इस मुकाबले में हरियाणा की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन यह निर्णय हरियाणा के लिए उल्टा साबित हुआ। जैसे ही झारखंड की टीम मैदान में उतरी, रनों का तूफान आ गया। ईशान किशन ने पूरे मैच का रुख बदल दिया।

ईशान किशन ने 50 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली

झारखंड की ओर से सलामी बल्लेबाज के तौर पर ईशान किशन और विराट सिंह मैदान में उतरे, हालांकि झारखंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने मात्र तीन रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया। विराट सिंह दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए, लेकिन इसके बाद ईशान किशन और कुमार कुशाग्र ने मैच का पूरा रुख बदल दिया। ईशान किशन ने 50 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली। ईशान किशन के बल्ले से 6 चौके और 10 शानदार छक्के देखने को मिले। ईशान किशन ने 206 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। ईशान किशन का साथ कुमार कुशाग्र ने बखूबी दिया। कुमार कुशाग्र ने 38 गेंदों में 81 रनों की शानदार पारी खेली। कुमार कुशाग्र ने 213.16 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। अपनी पारी में कुशाग्र ने 8 चौके और 5 शानदार छक्के जड़े।

ईशान किशन और कुमार कुशाग्र ने 177 रनों की पार्टनरशिप की

दोनों खिलाड़ियों के बीच 177 रनों की बड़ी साझेदारी हुई। अंत में झारखंड की ओर से अनुकूल रॉय और रॉबिन मिंज ने भी शानदार प्रदर्शन किया। अनुकूल रॉय ने 20 गेंदों पर 40 रनों की पारी खेली, जबकि रॉबिन मिंज ने 14 गेंदों पर 31 रन बनाए। झारखंड की टीम ने 20 ओवर में 262 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिससे हरियाणा की टीम पर दबाव और बढ़ गया। हरियाणा की ओर से सबसे ज्यादा रन यशवर्धन दलाल ने बनाए। यशवर्धन दलाल ने 22 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली, जबकि समंत जाखड़ ने 17 गेंदों में 38 रन बनाए। हालांकि ये दोनों खिलाड़ी टीम को जीत नहीं दिला सके। हरियाणा की पूरी टीम 18.3 ओवर में 193 रनों पर सिमट गई।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews