
मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। एक समय बॉलीवुड पर राज करने वाली माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के आज भी दुनियाभर में हजारों फैन्स हैं। इतना ही नहीं, खेल जगत में भी उनकी फिल्मों और डांस का जादू सिर चढ़कर बोलता है। ये बात साबित हुई है टोक्यो ओलंपिक 2020 (Tokyo Olympics 2020) में..जहां इजराइल के तैराकों की एक टीम ने बॉलीवुड ट्रैक पर परफॉर्म किया। ये वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है।

दरअसल इजरायली टीम से Eden Blecher और Shelly Bobritsky ने आर्टिस्टिक स्विमिंग डूएट फ्री रूटीन प्रीलिमिनरी में कम्पीट किया। इस दौरान इन दोनों एथलीट ने माधुरी दीक्षित के हिट सॉन्ग ‘आजा नच ले’ पर परफॉर्म किया। इस वीडियो को अब दुनियाभर में शेयर किया जा रहा है और बॉलीवुड लवर्स इसे बहुत पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को ट्वीट करते हुए एक यूजर ने लिखा है “इजरायल टीम आपका शुक्रिया..आपको अंदाजा भी नहीं होगा कि इसे देखकर मैं कितनी खुश हूं।”
https://twitter.com/AnneDanam/status/1422765833286127616?s=20
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

