Asia Cup के इन 5 रिकॉर्ड्स का टूटना है मुश्किल, 3 पर है भारतीयों का दबदबा

Asia Cup 2023

Asia Cup Records: जल्द ही एशिया कप 2023 शुरू होने वाला है और रोमांचक मुकाबले एक बार फिर दर्शकों का एक्साइटमेंट बढ़ाते दिखाई देंगे। एशिया कप के अब तक के इतिहास में हुए टूर्नामेंट में एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बनाए गए हैं, जो हर टूर्नामेंट के साथ बदलते हैं। हालांकि, कुछ ऐसे रिकॉर्ड भी हैं जिनका टूटना नामुमकिन है और इनमें से कुछ पर सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों ने कब्जा कर रखा है। चलिए आज आपको इन्हीं के बारे में बताते हैं।

सबसे बड़े कप्तान

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी इस टूर्नामेंट में एक रिकॉर्ड अपने नाम कर रखा है। धोनी इस टूर्नामेंट में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। धोनी की कप्तानी में एशिया कप में इंडिया ने कुल 14 मैच खेले हैं और 2010 में उन्होंने भारत को जीत भी दिलाई थी।

विराट कोहली का धमाका

एशिया कप के अटूट रिकॉर्ड में विराट कोहली का नाम भी शामिल है और उनके नाम सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। साल 2012 में कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 183 रनों की शानदार पारी खेली थी। उनका यह रिकॉर्ड एशिया कप में किसी भी खिलाड़ी का सबसे बड़ा स्कोर है।

धोनी की विकेट कीपिंग

सिर्फ कप्तानी ही नहीं बल्कि विकेट कीपिंग के मामले में भी एशिया कप में धोनी ने झंडा गाड़ रखे हैं। उन्होंने विकेट के पीछे से 36 लोगों को आउट किया है और इस मामले में श्रीलंका के खिलाड़ी भी कई लोगों को आउट कर चुके हैं। साल 2018 के मुकाबले में धोनी ने 12 खिलाड़ियों के विकेट चटकाए थे।

अजंता की फिरकी

एशिया कप के सबसे बेहतरीन गेंदबाज की बात करें तो यह रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व स्पिनर अजंता मेंडिस के नाम है, जो आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है। मेंडिस ने 2008 के फाइनल में भारत के खिलाफ 13 रन देकर 6 विकेट चटका दिए थे और इस मैच में उनकी गेंदबाजी कमाल की थी।

साझेदारी

कई बार मैच में खिलाड़ियों के बीच हुई साझेदारी भी टीम के लिए अहम पायदान बन जाती है, जो उन्हें जीत तक पहुंचाती है। साल 2012 में पाकिस्तान के मोहम्मद हफीज और नासिर जमशेद ने भारत के खिलाफ 224 रनों की शानदार साझेदारी की थी, जो आज तक अटूट है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews