Hindi News

जापान ने रच दिया इतिहास…अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए कर लिया क्वालीफाई, जानिए अब तक किन टीमों ने किया क्वालीफाई

Written by:Rishabh Namdev
Published:
जापान की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। टीम दूसरी बार वर्ल्ड कप में खेलते हुए दिखाई देगी। इस इतिहासिक उपलब्धि ने क्रिकेट की दुनिया में जापान की टीम की चर्चा छेड़ दी है। जानिए अब तक किन टीमों ने किया है क्वालीफाई।
जापान ने रच दिया इतिहास…अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए कर लिया क्वालीफाई, जानिए अब तक किन टीमों ने किया क्वालीफाई

आईसीसी पुरुष अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 के लिए जापान ने शानदार अंदाज में क्वालीफाई कर लिया है। इस जीत के साथ जापान, अफगानिस्तान और तंजानिया के साथ मिलकर इस मेगा टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने वाला पहला देश बन गया है। अगले साल जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट में जापान दूसरी बार भाग लेगा। इससे पहले टीम ने 2020 में दक्षिण अफ्रीका में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई थी।

बता दें कि जापान ने ईस्ट-एशिया पैसिफिक क्वालीफायर डिवीजन-1 में चारों मुकाबले जीतकर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल किया। टीम ने पापुआ न्यू गिनी और फिजी जैसी टीमों को दो-दो बार हराकर साबित कर दिया कि वे इस मंच के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जापान की इस जीत को क्रिकेट प्रेमियों ने ऐतिहासिक बताया, क्योंकि क्रिकेट वहां अभी भी उभरता हुआ खेल है। दरअसल खिलाड़ियों की मेहनत और टीम वर्क का ये नतीजा है कि जापान अब उन बड़े देशों की लाइन में खड़ा है जो इस टूर्नामेंट में नियमित तौर पर खेलते हैं। जापान का सफर कई छोटी क्रिकेटिंग नेशंस के लिए प्रेरणा बन चुका है।

अब तक किन टीमों ने क्वालीफाई किया?

जानकारी दे दें कि, आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 के लिए अब तक कुल 13 टीमों ने अपनी जगह पक्की कर ली है। इनमें ऑस्ट्रेलिया, भारत, इंग्लैंड, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज जैसे क्रिकेट के बड़े नाम शामिल हैं। ये टीमें पिछली चैंपियनशिप के प्रदर्शन के आधार पर सीधे क्वालीफाई कर चुकी हैं। वहीं अफगानिस्तान और तंजानिया ने भी अपने-अपने क्वालीफायर जीतकर इस लिस्ट में जगह बनाई। जिम्बाब्वे को बतौर मेजबान सीधे एंट्री मिली है। इन सभी टीमों के बीच अब जापान का नाम भी शामिल हो गया है, जिसने अपने शानदार खेल से से इतिहास रच दिया।

जानिए क्यों खास है जापान की ये कामयाबी?

दरअसल जापान में क्रिकेट अभी एक उभरता हुआ खेल है। जहां दुनिया के कई बड़े देश इस खेल में काफी समय से राज कर रहे हैं, वहीं जापान जैसे नए देश का इस स्तर पर पहुंचना वाकई तारीफ के काबिल है। जापानी क्रिकेट टीम ने 2020 के अनुभव से काफी कुछ सीखा और इस बार पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरी। इस तरह की उपलब्धियां ना सिर्फ जापान में क्रिकेट को आगे बढ़ाएगी, बल्कि एशिया के दूसरे छोटे देशों को भी खेल के प्रति प्रेरित करेंगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि जापान अगले साल वर्ल्ड कप में अपने प्रदर्शन से कितनी हलचल मचाता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews