जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी के टूर्नामेंट से हुए बाहर, नहीं हो सकेंगे पूरी तरह फिट, यहां जानिए उनकी जगह किस खिलाडी को मिला मौका

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी के बड़े टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा भारतीय टीम के स्क्वाड में एक और बदलाव किया गया है। दरअसल, यशस्वी जायसवाल को भी इस स्क्वाड से बाहर कर दिया गया है। अब उन्हें बतौर ट्रैवलिंग रिजर्व टूर्नामेंट की टीम में शामिल किया गया है।
जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी के टूर्नामेंट से हुए बाहर, नहीं हो सकेंगे पूरी तरह फिट, यहां जानिए उनकी जगह किस खिलाडी को मिला मौका

भारतीय क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह हर्षित राणा को स्क्वाड में शामिल किया गया है। बुमराह टूर्नामेंट से पहले पूरी तरह फिट नहीं हो सकेंगे, इसी कारण उन्हें बाहर करने का फैसला लिया गया। इसके अलावा, टीम इंडिया में एक और बदलाव हुआ है यशस्वी जायसवाल भी अब चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो चुके हैं, और उनकी जगह वरुण चक्रवर्ती को टीम में शामिल किया गया है।

बता दें कि आईसीसी की ओर से सभी टीमों को 11 फरवरी तक अपने स्क्वाड में बदलाव करने की अंतिम तारीख दी गई थी। ऐसे में बीसीसीआई ने चैंपियंस ट्रॉफी के स्क्वाड में दो बड़े बदलाव किए हैं। हालांकि, जसप्रीत बुमराह का बाहर होना भारतीय फैंस के लिए एक बुरी खबर हो सकती है।

टीम में अब कितने तेज गेंदबाज मौजूद हैं?

हालांकि, यशस्वी जायसवाल अब ट्रैवलिंग रिजर्व खिलाड़ी रहेंगे, जबकि शिवम दुबे और मोहम्मद सिराज को भी रिजर्व प्लेयर के तौर पर रखा गया है। टीम में अब तीन मुख्य तेज गेंदबाज मौजूद हैं मोहम्मद शमी, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह। लंबे समय से जसप्रीत बुमराह की इंजरी को लेकर खबरें आ रही थीं कि वह चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो सकते हैं। हालांकि, बीसीसीआई ने उन्हें स्क्वाड में शामिल किया था, लेकिन 11 फरवरी को बीसीसीआई ने साफ कर दिया कि जसप्रीत बुमराह इंजरी के कारण टूर्नामेंट में नहीं खेल सकेंगे।

टीम का गेंदबाजी क्रम कमजोर

बता दें कि 18 जनवरी को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम के स्क्वाड का ऐलान किया था। टीम में रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया है, जबकि अक्षर पटेल को उप-कप्तान नियुक्त किया गया है। टीम में शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और ऋषभ पंत का भी नाम शामिल है। ऑलराउंडर्स की लिस्ट में हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर को जगह दी गई है। हालांकि, टीम का गेंदबाजी क्रम थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है। मोहम्मद शमी अभी भी अपनी फॉर्म की तलाश में हैं, जबकि हर्षित राणा भी फिलहाल लय में नजर नहीं आ रहे हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews