भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मुकाबला बेहद रोमांचक स्थिति में आकर खड़ा हो गया है। इस टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत के शुरुआती बल्लेबाज फ्लॉप नजर आए, जबकि मिडिल ऑर्डर भी भारत का टूटता हुआ दिखाई दिया, लेकिन जसप्रीत बुमराह और आकाशदीप ने शानदार बल्लेबाजी के दम पर मैच के चौथे दिन को यादगार बना दिया। भारत ने चौथे दिन तक अपनी पहली पारी में 252 रन बना लिए हैं। वहीं अभी क्रीज पर जसप्रीत बुमराह और आकाशदीप खेल रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 445 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। मैच के दो दिन बारिश में धुल गए जिसके चलते एक दिन ही ठीक से बल्लेबाजी की जा सकी। वही तीसरे दिन भारतीय टीम ने बल्लेबाजी की और 51 के स्कोर पर अपने चार विकेट गवा दिए।
भारत की बल्लेबाजी बिखरी
भारत की ओर से केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की। केएल राहुल ने 84 रन बनाए। भारत को कप्तान रोहित शर्मा से बड़ी उम्मीद थी लेकिन रोहित शर्मा इस मैच की पहली पारी में 10 रन बनाकर ही पवेलियन की ओर लौट गए। जबकि ऋषभ पंत भी कुछ खास रन नहीं बना सके। भारत का मिडिल ऑर्डर पूरी तरह बिखर गया। हालांकि रविंद्र जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत की उम्मीद को जिंदा रखा और 77 रन की शानदार पारी खेली। नितीश रेड्डी ने भी कुछ देर जडेजा का साथ दिया।
जसप्रीत बुमराह और आकाशदीप ने भारत को फॉलोऑन से बचाया
चौथे दिन भारतीय टीम इस मैच से पूरी तरह बाहर होती हुई दिखाई दे रही थी, हालांकि रविंद्र जडेजा ने स्कोर को 200 के पार पहुंचाने में पूरी मदद की। नीतीश रेड्डी और जडेजा की शानदार पारी के चलते भारतीय टीम 213 स्कोर पर पहुंच गई। इस समय भारत के 9 विकेट गिर चुके थे। वही फॉलोऑन बचाने के लिए भारत को 33 रन चाहिए थे। क्रीज पर जसप्रीत बुमराह और आकाशदीप बल्लेबाजी कर रहे थे। भारत के सभी फैंस दोनों खिलाड़ी से उम्मीद कर रहे थे कि टीम 33 रन बना ले और फॉलोऑन से बचाया जाए। जसप्रीत बुमराह और आकाशदीप ने शानदार बल्लेबाजी दिखाई और ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को जमकर परेशान किया। दोनों बल्लेबाजों ने भारत को फॉलोऑन से बचा लिया। इसके साथ ही चौथे दिन का खेल भारत ने शानदार तरह खत्म किया।
