ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 गेंदबाज बनने के साथ जसप्रीत बुमराह ने बनाया ये खास रिकॉर्ड, इन 3 खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे

Jasprit Bumrah

ICC Test Ranking Jasprit Bumrah: अंतर्राष्ट्रीय किक्रेट काउंसिल  (ICC) ने बुधवार को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग की लिस्ट जारी की गई। जिसमें भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बाजी मारी। इस दौरान उन्होंने 3 खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट क्रिकेट के नंबर 1 गेंदबाज हो गए हैं। बता दें नंबर-1 का यह ताज बुमराह ने अपने साथी रविचंद्रन अश्विन से छीनकर लिया है।

इन तीन खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे

बुधवार को जारी लिस्ट में 881 रेटिंग से जसप्रीत बुमराह ने ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 का ताज अपने नाम किया। यह ताज उन्होंने तीन खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए पाया। वहीं बुमराह के अलावा जारी ताजा रैंकिंग लिस्ट के आधार पर दूसरे नंबर पर कगिसो रबाडा, तीसरे नंबर पर रविचंद्रन अश्विन और चौथे नंबर पर पैट कमिंस के नाम शामिल हैं।

दुनिया के इकलौते गेंदबाज

ICC टेस्ट क्रिकेट में नंबर 1 गेंदबाज बनने के साथ जसप्रीत बुमराह एक और रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। बता दें बुमराह दुनिया के इकलौते गेंदबाज बन गए हैं, जो क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 गेंदबाज का ताज अपने नाम किया है। इसके पहले बुमरहा वनडे और T20 क्रिकेट का भी यह ताज अपने नाम कर लिया है। साथ ही विराट कोहली के बाद बुमराह दूसरे खिलाड़ी बन चुके हैं। विराट कोहली बल्लेबाजी में तीनों फॉर्मेट में ICC नंबर-1 का ताज अपने नाम किया है।

इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी

जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के दो मुकालबे में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 10.66 औसत में 15 विकेट चटकाए हैं। बुमराह ने दूसरे टेस्ट मैच में भारत की जीत के हीरो बने थे। इस दौरान उन्होंने पहली पारी में 6 विकेट चटकाए थे। जबकि दूसरी पारी में 3 विकेट चटकाए। वहीं जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट करियर के कुल 34 मैचों में 155 विकेट लिए हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews