ICC के चेयरमैन चुने गए जय शाह, 1 दिसंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी, यहां जानिए कौन हो सकता है BCCI का अगला सचिव!

जय शाह ICC के निर्विरोध चेयरमैन चुने गए है। जिसके बाद जय शाह इस पद को संभालने वाले सबसे युवा व्यक्ति बन गए हैं। जानकारी के अनुसार शाह 1 दिसंबर, 2024 से इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।
ICC के चेयरमैन चुने गए जय शाह, 1 दिसंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी, यहां जानिए कौन हो सकता है BCCI का अगला सचिव!

27 अगस्त, 2024 का दिन भारतीय क्रिकेट और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास के सुनहरे पन्नो में लिखा जाएगा। दरअसल 35 वर्षीय जय शाह को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के नए चेयरमैन के रूप में चुना गया है। जानकारी के अनुसार यह चुनाव में शाह निर्विरोध जीते हैं। बता दें कि उनके खिलाफ कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं था।

जानकारी के अनुसार जय शाह 1 दिसंबर, 2024 से इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी संभालेंगे, जिससे वे इस पद को संभालने वाले सबसे युवा व्यक्ति बन जाएंगे। फिलहाल, जय शाह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव के रूप में कार्यरत हैं और ICC की फाइनेंस और कॉमर्स मामलों की उप-समिति में भी एक अहम भूमिका निभा रहे हैं।

ऐसे चुने गए ICC चेयरमैन

दरअसल जय शाह की नियुक्ति उस समय हुई जब मौजूदा ICC चेयरमैन, न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले ने अपने तीसरे कार्यकाल के लिए नामांकन नहीं भरा। जानकारी के मुताबिक बार्कले का कार्यकाल 30 नवंबर, 2024 को समाप्त हो रहा है। उन्होंने 2020 में यह पद संभाला था और पिछले चार वर्षों में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। वहीं इस बार, बार्कले ने इस पद की दौड़ से खुद को अलग कर लिया, जिससे जय शाह के लिए यह अवसर बन गया। बता दें कि 27 अगस्त को नामांकन की अंतिम तिथि थी वहीं उसके समाप्त होते ही, जय शाह का चेयरमैन बनना सुनिश्चित हो गया।

कौन होगा BCCI का अगला सचिव?

वहीं अब जब जय शाह ICC के चेयरमैन पद संभालने वाले हैं, ऐसे में जल्द ही BCCI को अपने नए सचिव की नियुक्ति के लिए उम्मीदवार की तलाश करनी होगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस पद के लिए सबसे अधिक चर्चा में अरुण जेटली के बेटे और दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) के अध्यक्ष रोहन जेटली का नाम है। दरअसल रोहन जेटली को उनके अनुभव और क्रिकेट के प्रति उनके समर्पण के कारण इस पद के लिए उपयुक्त माना जा सकता है।

दरअसल जय शाह की नियुक्ति से भारतीय क्रिकेट और ICC दोनों के लिए नई संभावनाओं की उम्मीद की जा रही है। वहीं जय शाह ने कहा है कि “ICC का चेयरमैन बनने पर मैं सभी का आभारी हूं। मेरा उद्देश्य क्रिकेट को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देना और विभिन्न प्रारूपों को समर्थन देना है। मैं खेल में नवीनतम तकनीकों को शामिल करने और वर्ल्ड कप जैसे आयोजनों को वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाने के लिए काम करूंगा।”

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews