
आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाले खिलाड़ियों में जितेश शर्मा का नाम भी शामिल था। दरअसल, आरसीबी की ओर से खेलते हुए इस खिलाड़ी ने शानदार खेल दिखाया। यही कारण था कि आरसीबी की टीम ने अपना पहला खिताब जीता। जितेश शर्मा की नॉटआउट 85 रनों की पारी को कोई भी नहीं भूल सकता है। 31 वर्षीय जितेश शर्मा को रणजी ट्रॉफी के 2024–25 के सीजन में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था, लेकिन आईपीएल में उन्होंने कमाल कर दिखाया। हालांकि अब आरसीबी के इस जबरदस्त खिलाड़ी ने टीम बदलने का निर्णय किया है।
दरअसल, जितेश शर्मा ने आईपीएल में आरसीबी की ओर से धांसू प्रदर्शन किया था, हालांकि डोमेस्टिक क्रिकेट में उन्हें बेहद कम मौके मिले हैं। अब ऐसे में उन्हें भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए डोमेस्टिक में ज्यादा रन बनाने होंगे। ऐसे में उन्होंने अब करियर को लेकर बड़ा निर्णय लिया है।
अब इस टीम से खेलते हुए दिखाई देंगे जितेश
दरअसल, जितेश शर्मा ने अब अपनी घरेलू क्रिकेट टीम को बदलने का फैसला कर लिया है। बता दें कि वह बड़ोदरा की टीम से अब घरेलू क्रिकेट खेलते हुए दिखाई देंगे। ईएसपीएन क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट की मानें तो जितेश शर्मा लंबे समय से बड़ोदरा की टीम में खेलने का प्लान कर रहे थे। दरअसल, बड़ोदरा की टीम के कप्तान कुणाल पांड्या हैं। बता दें कि आरसीबी में आईपीएल 2025 में कुणाल पांड्या और जितेश शर्मा दोनों ही शामिल थे। ऐसे में दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। ऐसे में जितेश शर्मा को टीम बदलने में भी कोई परेशानी नहीं हुई। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि 31 वर्षीय जितेश शर्मा को रणजी ट्रॉफी के 2024–25 के सीजन में एक भी मुकाबला खेलने को नहीं मिला था। हालांकि उन्होंने आईपीएल में जबरदस्त प्रदर्शन कर सभी की नजरें अपनी ओर खींच ली थीं।
पहले किस टीम से खेलते थे जितेश शर्मा?
दरअसल, जितेश शर्मा विदर्भ की ओर से घरेलू क्रिकेट खेल रहे थे। विदर्भ की टीम के कप्तान अक्षय वाडकर के बैकअप के तौर पर जितेश शर्मा को रखा गया था, लेकिन जितेश को घरेलू क्रिकेट में ज्यादा मौके नहीं मिले, जिसके कारण उन्होंने अपनी घरेलू टीम बदलने का निर्णय ले लिया। हालांकि करुण नायर की कप्तानी में जितेश शर्मा को घरेलू क्रिकेट खेलने का मौका मिला था, लेकिन उन्हें अंदर-बाहर कई बार किया गया, जिसके चलते वह अपना प्रदर्शन नहीं दिखा सके। अब तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 10 सीजन में जितेश शर्मा ने कुल 18 मैच खेले हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें कितने कम मौके दिए गए हैं। हालांकि अब जितेश शर्मा का टीम बदलना उन्हें घरेलू क्रिकेट में भी मौके दिला सकता है।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

